भरतपुर, डीग तथा अलवर जिले में विभिन्न उद्यानिकी गतिविधियों का किया प्रति सत्यापन

Apr 23, 2024 - 16:38
Apr 23, 2024 - 18:46
 0
भरतपुर, डीग तथा अलवर जिले में विभिन्न उद्यानिकी गतिविधियों का किया प्रति सत्यापन

भरतपुर .....योगेश कुमार शर्मा संयुक्त निदेशक उद्यान संभाग भरतपुर द्वारा , गणेश मीणा उप निदेशक उद्यान डीग तथा हरेंद्र सिंह कृषि अधिकारी उद्यान विभाग भरतपुर के साथ भरतपुर डीग तथा अलवर जिले में विभिन्न उद्यानिकी गतिविधियों का प्रति सत्यापन किया गया। कुम्हेर में किसान प्रताप सिंह के यहां स्थापित 7.5 एचपी के सौर ऊर्जा संयंत्र का प्रति सत्यापन किया गया। किसान द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया गया कि उसे प्रतिदिन लगभग 15 लीटर डीजल की बचत हो रही है, तदनुसार लगभग ₹ 1,500/--‌ का लाभ हो रहा है और सौर ऊर्जा संयंत्र किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक है। पंचायत समिति नगर के गांव चिरावल माली, बाघाका तथा आलमशाह में भी उद्यान विभाग द्वारा किसानों के यहां अनुदान पर स्थापित सोलर पंप सेट का अवलोकन और प्रति सत्यापन किया गया। इस दौरान किसानों से हुई वार्तानुसार सौर ऊर्जा संयंत्र किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद है और इससे फसलों की सिंचाई दिन में ही हो जाती है। 

इसके बाद अलवर जिले की कठूमर पंचायत समिति के कानेटा गांव में जायद मौसम की कद्दू वर्गीय सब्जियों जैसे ककड़ी खीरा इत्यादि की फसलों का अवलोकन करते हुए पाया गया कि सभी फसलें कीट व्याधि मुक्त हैं और किसानों को अच्छी उपज दे रही हैं।

कानेटा गांव में किसान बीरेंद्र सिंह सैनी तथा रूप सिंह सैनी द्वारा लगाए गए बेर तथा नींबू के बगीचों का अवलोकन किया गया। बेर के बगीचों में फल खत्म होने के बाद होने वाली कटाई छंटाई देखी गई और किसानों को तकनीकी रूप जानकारी देते हुए बताया कि बेर के फल हमेशा ही नई टहनियों पर आते हैं इसलिए इनकी समय पर और विधिवत कटाई छंटाई आवश्यक है।बेर में कटाई छंटाई के लिए सबसे उपयुक्त समय मई का प्रथम सप्ताह है। खेड़ली (अलवर) में भी किसानों के यहां स्थापित नींबू के बगीचों का अवलोकन करते हुए किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान भी किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow