मकराना मार्बल खानों में बढ़ी चोरी की वारदातें, क्रेन के कीमती पार्ट्स पार

Feb 26, 2026 - 18:41
 0
मकराना मार्बल खानों में बढ़ी चोरी की वारदातें, क्रेन के कीमती पार्ट्स पार

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के मार्बल खनन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से खान मालिकों में भारी रोष है। ताजा मामला मकराना की माताभर रेंज का है, जहाँ एक खान पर खड़ी क्रेन से कीमती सामान चोरी होने की घटना सामने आई है। ​पीड़ित जावेद ने मकराना पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि माताभर रेंज में उनकी सम्मिलित (साझा) मार्बल खान स्थित है। मंगलवार को जब वह खान पर पहुंचे, तो वहां खड़ी क्रेन के कई महत्वपूर्ण कलपुर्जे गायब मिले। ​क्रेन के गियर और गियर कवर, ​इंजन टॉप और बॉक्स, ​गुटका एवं अन्य तकनीकी उपकरण। ​जावेद ने अपनी शिकायत में इस बात पर भी जोर दिया कि इस क्षेत्र में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार खानों से कीमती सामान और मशीनरी पार्ट्स चोरी हो चुके हैं। बार-बार हो रही इन वारदातों के कारण खनन क्षेत्र में काम करने वाले व्यापारियों और श्रमिकों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
​​पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाया जाएगा और चोरी गया सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है