राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

Feb 26, 2026 - 18:39
 0
राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। राज्य मानवाधिकार आयोग, राज्य महिला आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तथा राजकीय कार्मिकों से संबंधित प्रकरणों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने एसडीएम व तहसीलदार स्तर पर लंबित प्रकरण, तलफी, पत्थरगड़ी, तरमीन कार्य, एलआर एक्ट, पीडीआर एक्ट, एलआर एक्ट, रोड़ा एक्ट, सीएमओ, स्टेट एवं लोकायुक्त के प्रकरणों पर कार्यवाही कर जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से प्राप्त परिवेदनाओं एवं जन-अभियोगों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।
 उन्होंने जिले में अतिक्रमण के प्रकरण, अवरूद्ध रास्तों को खोलना, नामान्तरण के प्रकरण, सहमति बंटवारा एवं सीमाज्ञान के प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने हेतु निर्देशित किया ताकि फरियादियों को बार-बार जिला मुख्यालय न आना पड़े। उन्होंने कहा की स्थानीय समस्याओं जैसे खराब सड़क, पानी की समस्या सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को  जिला स्तर पर अवगत करायें ताकि समय से आमजन को आ रही समस्याओं से निजात दिला सके। उन्होंने अधिकारियों को जमीन आवंटन से संबंधित प्रकरणों को अपने स्तर से निस्तारित करने के निर्देश ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने पिछले माह में निस्तारित कोर्ट केस की संख्या की जानकारी लेकर आगामी माह में निर्धारित नॉर्म्स अनुरूप केस निस्तारित करने के निर्देश दिए। 
बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी टपूकड़ा लाखन सिंह गुर्जर, उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास मनीष कुमार जाटव, उपखंड अधिकारी तिजारा संजीव वर्मा, उपखंड अधिकारी कोटकासिम रेखा यादव, उपखंड अधिकारी मुंडावर सृष्टि जैन सहित जिले के सभी तहसीलदार उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है