हारे के सहारे बाबा श्याम की द्वितीय नगर भ्रमण, निशान यात्रा ,और कलश यात्रा, निकाली जाएगी
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के चौपड़ बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर में विराजमान हारे के सहारा बाबा श्याम हमारा की 27 फरवरी फाल्गुन शुक्ल एकादशी को द्वितीय नगर भ्रमण, निशान यात्रा, व कलश यात्रा, निकाली जाएगी मंदिर के महंत पंडित मदन मोहन शास्त्री, पंडित रोहित शर्मा, व श्याम सेवक मनीष गुप्ता, मुकुल बढ़ाया कारोठ से सुबह विधि विधान से पूजा करके बाबा श्याम की निशान यात्रा, नगर भ्रमण,कलश यात्रा ,निकाली जाएगी।
यह कलश यात्रा राजगढ़ कस्बे के प्रमुख बाजार बस स्टैंड ,पटायरी की डूंगरी, मेला का चौराहा ,तहसील परिसर, सराय बाजार ,गोल चक्कर, काकवादी बाजार होते हुए चौपड़ बाजार तीसरी जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी निशान यात्रा का इत्र वर्षा ,पुष्प वर्षा, और होली खेलते हुए आनंद का अनुभव किया जाएगा इससे पूर्व बाबा श्याम को कोलकाता के आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा पूरा मंदिर जगमग रोशनी और फूलों से सजाया गया मंदिर पहुंचने पर बाबा श्याम की महा आरती होगी और आरती के पश्चात सभी भक्तों को पश्चात वितरण किया जाएगा होली रे रसिया फाल्गुन होली फाग महोत्सव का भी आयोजन होगा।


