उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाडी केन्द्रों का किया निरीक्षण

Feb 26, 2026 - 19:53
 0
उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाडी केन्द्रों का किया निरीक्षण
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सिकरामाराम चोयल ने गुरूवार को भरतपुर शहर के दो आंगनबाड़ी केन्द्रों हरिजन बस्ती 1, हरिजन बस्ती 2 का निरीक्षण किया।
उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि कालीबाई भील उड़ान योजना के तहत जिले के पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन दो आंगनबाड़ी केन्द्रों को सेनेटरी नैपकिन की आपूर्ति प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त जिले में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सेनेटरी नैपकिन की आपूर्ति की जा रही है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी महिला को दो पैकेट प्रति माह के हिसाब से जनवरी, फरवरी व मार्च कुल तीन महीनों के 6 पैकेट वितरित किये जाने हैं।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हरिजन बस्ती प्रथम व हरिजन बस्ती द्वितीय के लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी 6 पैकेट देकर शुरूआत की गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी भरतपुर शहर कृष्ण कुमार शर्मा के द्वारा सम्बन्धित कार्यकर्ताओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण रजिस्टर में लाभार्थियों के वितरण को सही तरीके से करने के निर्देश दिये गए। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों की 5 से 9 माह की गर्भवती महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री सुपोषण किट भी प्राप्त हुई है जिसका वितरण गर्भवती लाभार्थियों को प्रदान कर इस योजना की शुरूआत की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है