अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैली
![अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैली](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_6662ee0979c4b.jpg)
अलवर, राजस्थान
अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के हनुमान चौराहे पर एक व्यक्ति का मिला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर वैशाली नगर थाना पुलिस व हनुमान सर्किल मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के लिए मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाने पर सूचना मिली कि हनुमान चौराहे पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जिस पर मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है। आसपास के लोगों से शव के संबंध में जानकारी जुटाई लेकिन पहचान नही होने पर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गौरतलब हैं की पिछले कई दिनों से लगातार शव मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि अभी मामलो में रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो की स्थिति स्पष्ट होगी।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)