अलवर दक्षिण से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय आहूजा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सकट.(अलवर) भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जय आहूजा को भाजपा जिला अलवर दक्षिण से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाएं जाने के बाद पहली बार अलवर के राजगढ़ में आयोजित होने वाली भाजपा मण्डल कार्य समिति की बैठक में जयपुर से भाग लेने जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अलवर सिकंदरा मेगा हाइवे जैसया की ढाणी पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय आहूजा का फूल माला व साफा पहनाकर स्वागत किया और खुशी जाहिर करते हुए लोगों को लड्डू बांटे। इस मौके पर भाजपा मण्डल राजपुर धमरेड के निवृतमान अध्यक्ष कमल जैन, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रामकरण सैनी, मुकेश ठेकेदार, जय लाल मीणा, बिजेंदर मीणा, रामखिलाड़ी मीना, बिरजू सैनी, पल्लू राम मीणा , अमित सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।