राजस्थान जल संरक्षण आजीविका सुधार परियोजना की किसानों को दी जानकारी

Jul 19, 2024 - 12:22
 0
राजस्थान जल संरक्षण आजीविका सुधार परियोजना की किसानों को दी जानकारी

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) योगेश कुमार शर्मा,संयुक्त निदेशक उद्यान भरतपुर संभाग के डीग जिले के कोंरेर गांव का दौरा किया गया, जहां  राजस्थान जल संरक्षण आजीविका सुधार परियोजना की जानकारी देने के लिए स्थानीय किसानों के साथ बैठक की गई और उद्यान विभाग की सोलर पंप सेट, ग्रीन हाउस, फल बगीचों की स्थापना, सिंचाई जल संरक्षण हेतु बूंद बूंद सिंचाई पद्धति, फव्वारा संयंत्र सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों द्वारा जानकारी दी गई कि इस बार मिर्च की खेती की योजना है जिसके लिए आधुनिक तकनीक लो टनल के उपयोग से मिर्च की पौध तैयार की जा रही है। 
जब किसानों  से उनके द्वारा लगाए गए सोलर पंप सेट का प्रति सत्यापन करने की बात कही गई तो उन्होंने बताया कि हमारे यहां धान की खेती नहीं होती थी लेकिन सोलर पंप सेट स्थापित होने के बाद धान की खेती भी होने लगी है। रामवीर सिंह, विजयपाल सिंह, सत्यभान सिंह तथा दिगंबर सिंह ने बताया कि सोलर पंप सेट स्थापित होने से पहले डीजल इंजन के द्वारा फसलों की सिंचाई होती थी, जिसमें औसतन एक हजार रुपए का खर्च होता था , लेकिन उद्यान विभाग द्वारा सोलर पंप सेट स्थापित कराने के बाद यह खर्च जीरो हो गया है। किसानों का एक स्वर में कहना था कि आने वाले समय में कोंरेर गांव सोलर गांव के नाम से जाना जाएगा। किसानों के अनुसार सरकार की यह योजना किसानों के लिए जबरदस्त फायदेमंद है और इससे क्रांतिकारी परिवर्तन आया है।
किसानों द्वारा योगेश कुमार शर्मा,संयुक्त निदेशक उद्यान भरतपुर संभाग को निवेदन किया गया कि सोलर पंप सेट के फायदे को देखते हुए, इस बार ज्यादा संख्या में किसानोंं द्वारा सोलर पंप सेट के लिए आवेदन किए जाएंगे, इसलिए डीग जिले के लिए पर्याप्त संख्या में लक्ष्य आवंटित करावें। किसानों से संपर्क के बाद सत्यभान सिंह, विजयपाल सिंह, देवी पत्नी शेर सिंह, रामवीर सिंह, दिगंबर सिंह, राज सिंह, उदय सिंह, जगवीर सिंह इत्यादि किसानों के सोलर पंप सेटों का अवलोकन किया गया। अवलोकन करते समय पाया गया कि बादल छाए होने के बावजूद भी पानी का डिस्चार्ज बहुत ही अच्छा था और सभी किसान पूरी तरह से संतुष्ट थे। संयुक्त निदेशक उद्यान भरतपुर संभाग द्वारा किसानों से निवेदन किया गया कि परंपरागत फसलों को छोड़कर उद्यानिकी फसलों  को अपनाएं विशेष रूप से फल बगीचों की स्थापना पर जोर दें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................