भारतीय रेलवे सैनी संस्था द्वारा होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, नेशनल एथलीट पूजा सोलंकी का किया सम्मान

Feb 28, 2026 - 18:37
 0
भारतीय रेलवे सैनी संस्था द्वारा होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, नेशनल एथलीट पूजा सोलंकी का किया सम्मान

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारतीय रेलवे सैनी (माली) कर्मचारी-अधिकारी विकास संस्था द्वारा शनिवार को जयपुर के न्यू सांगानेर रोड स्थित होटल रॉकवेल में शिक्षा के लिए प्रयास कार्यक्रम के तहत होली मिलन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। ​समारोह में मकराना की नेशनल मास्टर्स एथलीट सुश्री पूजा सोलंकी को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रेलवे अधीक्षक तरुणा सैनी एवं रेलवे वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क संतोष सैनी ने पूजा सोलंकी को साफा पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।

​संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के उत्थान और शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया गया। होली के पावन अवसर पर आयोजित इस स्नेह मिलन समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे। ​इस अवसर पर ओलंपिक अध्यक्ष गोपाल सैनी, सुरेश सैनी, हरजीत राम सैनी (महासचिव), के.एल. भाटी (संरक्षक), हुकम चन्द सैनी (संयोजक), बी.के. सैनी (कोषाध्यक्ष), राम अवतार सैनी, बहादुर सिंह सैनी, अशोक कुमार सोलंकी, मनोज सैनी, राम करण पंवार, पूनाराम गहलोत, शिला सैनी, भावना सैनी, रंजनी मेहरवाल, सुमन सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है