लड़की बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार: फर्नीचर-ज्वैलरी के नाम पर खाली करते थे बैंक खाते

Feb 28, 2026 - 17:17
 0
लड़की बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार: फर्नीचर-ज्वैलरी के नाम पर खाली करते थे बैंक खाते

डीग की बृज नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर लड़की बनकर लोगों को फंसाने और सस्ते सामान का लालच देकर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर बृज नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच शातिर ठगों को दबोचा। इनकी पहचान वारिस, सोयब, आसिद, जाहुल और मुबीन के रूप में हुई है। इनके पास से सात मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल कॉल के जरिए खुद को लड़की बताते थे। पहले वे लोगों से दोस्ती करते थे और फिर उन्हें सस्ते दामों पर ज्वैलरी और फर्नीचर बेचने का झांसा देते थे।

जब कोई ग्राहक इनके झांसे में आ जाता था, तो ठग उसे एक फर्जी ऑनलाइन पेमेंट स्कैनर भेजकर उसका बैंक अकाउंट खाली कर देते थे। थानाधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर इन आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा है। पुलिस फिलहाल इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इनके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके और अन्य पीड़ितों की पहचान की जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है