7-दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला: बदबू आने पर पता चला; गुजरात से छुट्टी लेकर भरतपुर आया था

Feb 28, 2026 - 17:06
 0
7-दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला: बदबू आने पर पता चला; गुजरात से छुट्टी लेकर भरतपुर आया था

भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में 7 दिन पहले घर गायब हुए व्यक्ति का शव उसके घर के पास बने कुएं में पड़ा मिला। युवक रविवार रात को घर से अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। आज जब कुएं से बदबू आई तो, शव की कुएं में पड़े होने की सूचना मिली।

  • रविवार को गुजरात से घर आया था

रुदावल थाना अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि भूरा (30) साल निवासी लखनपुर गुजरात में मजदूरी करता था। रविवार को वह छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार की शाम वह खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। सुबह जब उसके परिजन उठे तो, वह कमरे में नहीं मिला। परिजनों ने गांव में उसे सभी जगह ढूंढा लेकिन, उसका पता नहीं लगा।

  • कुएं से बदबू आई तो, शव का पता लगा

परिजनों ने कल थाने में भूरा की गुमशुदगी की FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू कि आज भूरा के परिजनों को घर के पास बने कुएं से बदबू आई तो, उन्होंने कुएं में झांक कर देखा। जिसके बाद पता लगा कि भूरा का शव कुएं में पड़ा हुआ है।

  • पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाया

भूरा के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भूरा के शव को कुएं से निकलवाया और अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। भूरा की मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है