महादेव आदर्श विद्या मंदिर में रंगोत्सव मनाया गया, विद्यार्थियों ने गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया

Feb 28, 2026 - 16:21
 0
महादेव आदर्श विद्या मंदिर में रंगोत्सव मनाया गया,  विद्यार्थियों ने गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया

जोधपुर के बावड़ी स्थित महादेव आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय बालरवा में रंगों का पर्व होली मनाया गया। इस रंगोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।

विद्यालय के निदेशक भीखाराम खोरवाल ने विद्यार्थियों और स्टाफ को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। खोरवाल ने मनमुटाव भुलाकर खुशहाल जीवन जीने और बुराइयों पर विजय प्राप्त करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रेश गोयल ने विद्यार्थियों को आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ होली मनाने की सलाह दी। उन्होंने केमिकल युक्त रंगों से बचते हुए सुरक्षित एवं प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करने पर जोर दिया।

विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक भींयाराम कडेला ने प्रह्लाद और होलिका की पौराणिक कथा का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और बसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है।

इस अवसर पर सत्यनारायण गहलोत, दिनेश खोरवाल, बद्रीलाल जाटोलिया, अरमानपुरी गोस्वामी, सुरेश मरवण, दलपत कडेला, सोहन मरवण, माया मरवण, खींवराज, रेखा, अन्नू कंवर, पूजा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। रंगोत्सव के आयोजन में पूजा गहलोत, रिंकू, भावना, प्रियंका, दिव्या, ललिता, ज्योति, निरमा, निशा खोरवाल, नीतू, पायल, गणपत पुरी, राजूराम, नेमीचंद, सवाई सिंह सहित कई विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

  • निसार गौरी 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है