रसोई ट्रस्ट की ओर से भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

Feb 28, 2026 - 19:09
 0
रसोई ट्रस्ट की ओर से भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

हलैना (विष्णु मित्तल) श्री जी रसोई ट्रस्ट, भरतपुर की ओर से रंगीली एकादशी के पावन अवसर पर बाँके बिहारी मंदिर प्रांगण में भव्य होली मिलन समारोह एवं रंगीली होली महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम बिहारी जी को भोग लगाकर किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में प्रेम, सौहार्द और भक्तिभाव का वातावरण बनाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर प्रान्त संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री महेंद्र सिंह मगगो उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा (भाजपा) अनामिका चौधरी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा,अनुराग गर्ग तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता भी मौजूद रहे। ट्रस्ट की ओर से होली के उपलक्ष्य में बाहर से आए कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण झांकी, मयूर नृत्य और भजन संध्या की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनका श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को ठंडाई का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में रसोई के सेवा साथियों मुकेश, रजत गर्ग, शिविन कंसल, दीपक सोनी, विकेंद्र गर्ग, भारत भूषण, जेठालाल, बंटी, आयुष बंसल, नरेंद्र एवं नीरज गर्ग सहित सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है