भरीथल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, भगवान राम के जयकारों से गूंजा वातावरण
कठूमर (दिनेश लेखी) गांव भरीथल में स्थित श्री राम मंदिर में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के वयोवृद्ध गिर्राजसिंह ने की।
कार्यक्रम से पूर्व गांव में फेरी निकली गई, जिसमें हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और भगवान राम के चित्र के आगे जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रेम सिंह राजावत ने पांच प्रण की व्याख्या की और गांव में प्रतिवर्ष हिंदू सम्मेलन करते रहने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष गिरधर सिंह ने कहा कि हम भाईचारे के साथ रहकर अपनी संस्कृति को बढ़ाएंगे, पर्यावरण को बचाएंगे, भूमि को बचाएंगे और कुटुंब में मिलजुलकर साथ रहेंगे। कार्यक्रम में जिला सह कार्यवाह ओमप्रकाश, भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष पदम सिंह सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन खंड के शारीरिक शिक्षण प्रमुख हेमंत सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में भारत माता और श्री राम के जय घोष लगे, जिससे वातावरण भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा।