पत्रकार ने गृह राज्यमंत्री से अपने भतीजे प्रकरण में निष्पक्ष व शीघ्र अनुसंधान की मांग

Feb 28, 2026 - 19:09
 0
पत्रकार ने गृह राज्यमंत्री से अपने भतीजे प्रकरण में निष्पक्ष व शीघ्र अनुसंधान की  मांग

भरतपुर (विष्णु मित्तल)उपखंड के तिलचिवी गांव निवासी पत्रकार थानसिंह सिनसिनवार ने शक्रवार को गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम को पत्र सौंपकर अपने भतीजे प्रकरण की निष्पक्ष व शीघ्र जांच कराने की मांग की।
बता दें पत्रकार का तकरीवन 17वर्षीय भतीजा खेडली अलवर स्थित अपनी दुकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला था।मामले का अनुसंधान खेडली थानाप्रभारी कर रहे हैं।
मंत्री को सौंपे पत्र में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार थानसिंह सिनसिनवार ने लिखा है कि पुलिस मामले को आत्महत्या करार देते हुए अनुसंधान कर रही जबकि मामले की नजाकत को देखते हुए किसी षणयंत्र से इंकार भी नहीं किया जा सकता।पत्र में लिखा है कि लडका जिस दुकान में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला उसका ताला लगा हुआ नहीं था,दुकान के बाहर लगे जाल में दो अलग-अलग ताले लगे हुए मिले।। इनमें एक ताला ऐसा भी है जिसके खोलने के लिए चावी की जरुरत पडती है लगाने के लिए नहीं।दूसरी बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डाॅ ने अपनी आपीनियन नहीं दी।
पत्र में उन्होंने जाल में लगे तालों की गहनता से जांच कराने की मांग करते हुए लिखा है कि उसका मृतक भतीजा 26जनवरी को ही हंसीं-खुसीं व प्रसन्नचित भाव से अपनी दुकान पर खेडली गया था तथा 27 जनवरी को मेरा भाई दुकान पर उससे मिलकर गया था।29तारीख को उसके पिता और मेरे बडे भाई की श्याम तकरीवन 8बजे उससे दूरभाष पर बातचीत हुईं थी।तब भी वह ठीक -ठाक व प्रसन्नचित था।अगले रोज 30जनवरी को दुकान मालिक ने तकरीबन 11बजे मेरे भाई को फौन करके बताया कि मृतक ने दुकान नहीं खोली है तथा वह दुकान में ही है जरूर कोई हादसा हो गया है।

पत्र में लिखा कि तकरीबन 12 जब मेरा भाई दुकान पर पहुंचा तो वहां पुलिस मौजूद मिली और पुलिस की मौजूदगी में जाल काटकर जाल में घुसे और दुकान की शटर ऊपर करके देखा तो उसका भतीजा फांसी के फंदे पर लटका मिला।आखिर रात में उसके सामने ऐसी कौनसी परिस्थिति आ गई की बच्चे को आत्महत्या करनी पडी़। उन्होंने फांसी क फंदे तथा रस्सी व कई ऐसे अन्य बिंदुओं जो पुलिस व अनुसंधान का विषय है पर सवाल उठाते हुए सीआईडी या किसी अन्य जांच अधिकारी से अनुसंधान कराने की मांग करते हुए लिखा है कि खेडली थाना पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।महीना भर गुजरने के बाद भी पुलिस ने मामले की गंभीरता को  समझते हुए कोई कदम नहीं उठाया है जिससे पीडि़त संतुष्ठ हो।मामले को लेकर मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जांच बदलने को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते अलवर पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले की निष्पक्ष व तुरत अनुसंधान कराने के निर्देश दिए।बता दें इससे पूर्व तारीख 17फरवरी मंगलवार को पत्रकार ने अतिरिक्त महानिदेशक (क्राइम) को उक्त मांग करते हुए परिवाद प्रस्तुत किया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है