पद्मश्री अजय चक्रवर्ती के शिष्य आदित्य का म्यूजिक कॉन्सर्ट - 'एहसास' एक मार्च को
अलवर, (कमलेश जैन) अलवर की प्रतिष्ठित साहित्यिक - सांस्कृति संस्था - 'सृजक' के सहयोग से आगामी 01 मार्च को शाम 6 : 30 बजे जयपुर रोड़ कटीघाटी स्थित होटल होली डे सरिस्का के खुले रंगमंच पर मुंबई विश्वविद्यालय के संगीत के विद्यार्थी एवं संगीत जगत की ख्यात शख्शियत पद्मश्री अजय चक्रवर्ती के शिष्य युवा गायक - आदित्य का म्यूजिक कॉन्सर्ट - 'एहसास' किया जा रहा है , इसमें युवा गायक आदित्य फिल्मों के चर्चित गीत व ग़ज़लों का गायन प्रस्तुत करेंगे , उनके साथ युवा कलाकार सायरा बानो सितार , यश जाँगिड़ गिटार , साहिल जोशी की बोर्ड पर तथा जतिन फागना तबले पर संगत करेंगे ।
सृजक संस्थान के सचिव रामचरण 'राग' ने बताया कि इस 'एहसास' म्यूजिक कॉन्सर्ट में अलवर के ख्यात संगीतज्ञ, संगीत प्रेमी , साहित्यकार एवं विशिष्ट गणमान्य जन उपस्थित होंगे ।