मस्जिद ए ताजुश्श़रीअह व मदरसा गुलश़न ए ग़रीब नवाज़ का संगे बुनियाद रखा ​दीनी और सामाजिक शिक्षा के साथ समाज सुधार का संकल्प: मौलाना ग़ुलाम रसूल क़ादरी

Feb 28, 2026 - 18:40
 0
मस्जिद ए ताजुश्श़रीअह व मदरसा गुलश़न ए ग़रीब नवाज़ का संगे बुनियाद रखा  ​दीनी और सामाजिक शिक्षा के साथ समाज सुधार का संकल्प: मौलाना ग़ुलाम रसूल क़ादरी

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के न्यू पलाड़ा हाईवे स्थित रज़ा कृषी फार्म हाउस पर एक गरिमामय समारोह में मस्जिद ए ताजुश्श़रीअह व मदरसा गुलश़न ए ग़रीब नवाज़ का संगे बुनियाद (शिलान्यास) मुकम्मल हुआ। जमात रज़ा ए मुस्तफ़ा शाख मकराना के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित उलमा-ए-किराम ने इस्लामी रीति-रिवाजों के साथ बुनियाद की ईंट रखी। इस मुबारक मजलिस में मुख्य अतिथि के रूप में हज़रत मौलाना कमर आलम रज़वी, हज़रत मौलाना इज़राईल बरकाती, हज़रत मौलाना मुफ्ती वसीम रज़वी, हज़रत मौलाना शाहरुख, हज़रत मौलाना शाकिर, हज़रत मौलाना अकरम रज़ा, हज़रत मौलाना मुफ्ती शरीफ़ रज़ा एवं हज़रत मौलाना रुकनुद्दीन साहब ने शिरकत की। ​साथ ही शहर के गणमान्य नागरिकों में हाजी अशफ़ाक हुसैन रांदड, हाजी मोहम्मद मोहसिन चौधरी (बबलू भाई), हाजी हारून रशीद चौधरी (पूर्व अंजुमन सेकेट्ररी), मोहम्मद इमरान चौधरी, मास्टर मोहम्मद हारून रज़वी, मन्सूर अख्तर चौधरी (तौस्सी), हाजी सगीर अहमद चौधरी और हाफिज़ ज़ीश़ान चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ​जमात रज़ा ए मुस्तफ़ा के अध्यक्ष व सुन्नी नगीना मस्जिद के इमाम हज़रत मौलाना ग़ुलाम रसूल क़ादरी ने संस्थान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य बच्चों में मज़हबी और सामाजिक शिक्षा को आम करना है। हम समाज में फैली जहालत, बुराइयों और नश़े जैसी लत के खिलाफ युवाओं में दीनी बेदारी पैदा करना चाहते हैं ताकि एक सुधरे हुए समाज का निर्माण हो सके। ​जमात के मीडिया प्रभारी मोहम्मद साहिल रज़ा ने बताया कि कार्यक्रम में हाफिज़ मोहम्मद, आरिफ रज़ा सिसोदिया, आफताब आलम रज़वी, मोहम्मद इमरान गोड, अब्दुल रशीद, फरहान अहमद चौधरी और अब्दुल कलाम सहित कई अकीदतमंद मौजूद रहे। ​समारोह के समापन पर मुल्क में अमन-ओ-अमान, आपसी भाईचारे और देश की तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। फूलों की बारिश के साथ ईस जश्न का इख़्तिताम हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है