श्री लटूरियां हनुमान आश्रम पर रामकथा का आयोजन जारी' धर्म-मर्यादा और आदर्ष जीवन के सिद्वान्त सिखाती रामकथा

Feb 28, 2026 - 18:32
 0
श्री लटूरियां हनुमान आश्रम पर रामकथा का आयोजन जारी'   धर्म-मर्यादा और आदर्ष जीवन के सिद्वान्त सिखाती रामकथा

 हलैना ( विष्णु मित्तल),श्री लटूरियां हनुमान भक्त मण्डल एवं तपस्वी बाबा रामषरणदास महाराज के षिष्यों के द्वारा सेवर-आगरा बाईपास राजकीय पौलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित प्राचीन श्री लटुरियां हनुमान आश्रम पर महन्त भानूदास महाराज एवं सन्त मनीरामदास महाराज के सानिध्यं में तपस्वी सन्त रामशरणदास महाराज की 29 वीं पुण्यतिथि एवं श्रीराम मन्दिर निर्माण के उपलक्ष्य में श्रीराम कथा एवं रामलीला का आयोजन हो रहा है,जिसका 26 फरवरी को कलष यात्रा एवं रामलीला के साथ शुभारम्भ हो गया,जो कार्यक्रम 7 मार्च तक जारी रहेगा। श्रीमदभागवत विद्यापीठ अयोध्या के कथा वाचक तुलसीदास नव्य न्यायाचार्य ने कहा कि रामकथा सुनने एवं सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने से मानव का जीवन सफल और कष्टमुक्त रहता है,हमे निस्वार्थ भाव से मानव,सन्त और मूकबधिर प्राणियों की सेवा करनी चाहिए,जो ऐसा करता है,वह प्रभू का परम भक्त होता है। उस पर हमेशा प्रभू की दया कायम रहती है।

उन्होने कहा कि भगवान श्रीराम की कथा हमें धर्म, मर्याया और आदर्श जीवन के सिद्वान्त का ज्ञान सिखाती है। हमे अपना जीवन सफल कायम करने के लिए भगवान श्रीराम का गुणगान एवं जाप करना चाहिए, तभी हमें प्रभू के धाम और मोक्ष की प्राप्ति होगी। उन्होने भगवान श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि धरती पर अत्याचार और पाप बढता है,तो ईश्वर धरती पर मानव के रूप में अवतार लेते है और पापी, दुष्ट, अत्याचारी का अन्त कर धरती के समस्त प्राणियों की रक्षा करते है। 
लटूरियां हनुमान आश्रम के महन्त भानूदास महाराज एवं मनीरामदास महाराज ने बताया कि तपस्वी बाबा रामशरणदास महाराज की 29 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 26 फरवरी से 7 मार्च तक श्रीराम कथा, रामलीला एवं सन्त दर्शन आदि कार्यक्रम हो रहे है। 26 फरवरी को कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा एवं रामलीला का शुभारम्भ हो गया। 6 मार्च को श्रीराम कथा एवं रामलीला का समापन होगा और 7 मार्च को सन्त समागम, श्रीराम यज्ञ, भण्डारा होगा। इसी दिन आश्रम के सन्त मनीरामदास महाराज को महन्त की उपाधी प्रदान की जाऐगी। कार्यक्रम में भरतपुर शहर एवं आश्रम के निकटवर्ती गांवों सहित उत्तरप्रदेष, उत्तराखण्ड, हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली,  महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात आदि राज्यों के सन्त और श्रद्वालुं भाग ले रहे है।

उन्होंने बताया की संत समागन में हिमालय के महामंडलेश्वर अभिरामदस एवं अयोध्या के महंत रामदास सहित अयोध्या, मथुरा, वृन्दावन, चित्रकूट, पुष्कर, जनकपुरी, बनारस, प्रयागराज, गोवर्धन आदि स्थानों के संत प्रवचन करेंगे इस अवसर पर आश्रम के महंत भानुदास महाराज, संत मनिरामदास महाराज गुजरात के संत रामदास महाराज का समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता, जेविवि निगम के रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता हेमराज गोयल, डोरीलाल शर्मा, दिनेश चंद, ईश्वरी सैनी, छतर सिंह आदि ने सम्मान किया !

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है