लपरवाही से हादसा दीवार मे बाइक टकराई युवक घायल, जयपुर रेफर

Oct 26, 2024 - 04:17
Oct 26, 2024 - 11:00
 0
लपरवाही से हादसा दीवार मे बाइक टकराई युवक घायल, जयपुर रेफर
 मेाके पर घायल तडफता युवक

पहाडी (डीग)  पहाडी कस्बे के गुरूद्वारे वाली गली में शुक्रवार रात्रि को तेज गति से ला रहे युवक की बाइक का संतुलन बिगडने से दीवार से टकरा गई। जिसमे वही गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसे पहाडी के चिकित्सालय मे प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया। जिससे अलवर से जयपुर रैफर कर दिया गया है।
 प्रत्यक्षदर्शियोंके अनुसार पहाडी निवासी युवक विश्णु पुत्र बोना गुर्जर रामलीला मैदान की तरफ से तेज गति से एक लापरवाही से बाइक चला कर ला रहा था। गुरूद्वारे वाली गली में देवकी हलवाई के गोदाम के पास दीवार के सहारे खडी पटाव की पटटीयो मे टक्कर मार दी।

जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही रात्रि के कारण लोगो का आवगमन बंद था। जिससे बडा हादसा टलगया। घायल को जमा भीड ने पहाडी सीएचसी मे पहुचाया।जहॉ उसे प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया। परिजन अलवर से उसे जयपुर ले गए। जहॉ उसका उपचार जारी है।जिसे खतरे से बाहर बताया गया है।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

BHAGWAN DAS Crime Reporter ईमानदारी किसी की मोहताज नहीं ,निष्पक्ष खबर के लिए जुड़े रहे G Express News के साथ