भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावी प्रतियोगियों का किया सम्मान

Sep 25, 2025 - 13:19
 0
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावी प्रतियोगियों का किया सम्मान

 उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा के तत्वाधान में समीपवर्ती ग्राम छापोली के आदर्श विद्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024 के मेधावी प्रतियोगियों का समाज सेवी एडवोकेट मोतीलाल सैनी के आतिथ्य में सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्रमुख बद्री प्रसाद सैनी ने की।
            इस  सम्मान समारोह में गायत्री परिवार के बद्री प्रसाद तंवर एवं बजरंगलाल सोनी ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 के बारे में विस्तृत रूप से विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस अवसर पर समाजसेवी एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने भी सामाजिक पुनरुत्थान एवं व्यक्ति परिवार तथा समाज निर्माण के इस रचनात्मक अभियान के लिए गायत्री परिवार की सराहना की।सम्मान समारोह के समापन पूर्व इस शिक्षण संस्था के प्रमुख बद्री प्रसाद सैनी ने इस देवीय कार्य के लिए गायत्री परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह का संचालन शिक्षक दशरथ सिंह राव ने किया।
        इस परीक्षा में अव्वल रहे प्रतियोगी माही शेखावत, हर्षिता गुर्जर, सुनिधि अग्रवाल, संजू सैनी,आलोक यादव, कृतिका किरोड़िया,संजू सैनी एवं कंचन सैनी को गायत्री महामंत्र का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं सत साहित्य तथा सद वाक्य स्टीकर देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल, ताराचंद ,प्रेमपाल, दशरथ सिंह राव, हरलाल सिंह, बाबूलाल, बसंत गुप्ता,राम सिंह ,नवीन सैनी, सुमन सैनी, सुभाष रंगेरा, लालचंद रंगेरा, किशन लाल किरोड़ीवाल, मोहम्मद रफीक अली, सुशील कावड़िया, संजय कांत रोहिल्ला, पूरणमल किरोड़िया ,अनिता सैनी, ममता किरोड़िया एवं माया किरोड़िया सहित काफी संख्या में विद्यार्थियों के अलावा दर्शक भी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................