सेवानिवृत्त विद्युत श्रमिक संघ की मासिक बैठक आयोजित

Jul 7, 2025 - 12:49
 0
सेवानिवृत्त विद्युत श्रमिक संघ की मासिक बैठक आयोजित

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )  कस्बे के निकटवर्ती नांगल विद्युत पावर हाउस परिसर स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में समाजसेवी एडवोकेट मोतीलाल सैनी के मुख्य आतिथ्य एवं सेवानिवृत्त विद्युत श्रमिक संघ के उपखंडिय अध्यक्ष दुर्गापाल सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त विद्युत श्रमिक संघ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से आर.जी.एच.एस स्कीम से जोड़ने एवं सेवानिवृत्त कर्मचारीयों कि एस.एस.ओ.आईडी विद्युत निगम से जारी करवाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए तथा सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया गया समाजसेवी एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने सेवानिवृत कर्मचारियों के आपसी प्रेम एवं सौहार्द की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस बैठक की कार्यवाही का संचालन बद्री प्रसाद तंवर ने किया। इस बैठक में इस बैठक में मंतुराम वर्मा, गोपाल लाल शर्मा चला, बुधराम सैनी, फूलाराम सैनी,रामगोपाल शर्मा ,राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सवाई सिंह, कजोड़मल सैनी, भूराराम औलखा,नाथूलाल सैनी एवं हवलदार इंद्राज सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................