नवगठित कार्यकारिणी के 500 पदाधिकारियों ने ली समाज के समक्ष समाज हितार्थ कार्य करने की शपथ

Sep 7, 2021 - 16:57
 0
नवगठित कार्यकारिणी के 500 पदाधिकारियों ने ली समाज के समक्ष समाज हितार्थ कार्य करने की शपथ

बदनोर (भीलवाड़ा,राजस्थान/ रूपलाल प्रजापति)  राजस्थान रावत राजपूत महासभा नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तेजा चौक भाटियों का बाडि़या (सारोठ चौराया) में प्रदेशाध्यक्ष नाथू सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि महासभा पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट नंदकिशोर सिंह चौहान एवं ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि गणपत सिंह रावत जवाजा प्रधान,एवं भीम प्रधान बीरम सिंह चौहान रहे। जवाजा संभाग द्वारा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष नाथू सिंह चौहान और वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह पीटीआई का घोड़े पर बिठाकर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। महासभा प्रदेशाध्यक्ष और मंचासिन अतिथियों द्वारा वीर तेजाजी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज करते हुए नवगठित कार्यकारिणी को समाज हितार्थ कार्य करने हेतु पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी दौरान उपस्थित समाज के हजारों लोगों ने भी समाज की आन,बान और स्वाभिमान को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली। प्रदेशाध्यक्ष चौहान नाथू सिंह  घाटा ने अपने उद्बोधन कहा कि राजनीति की आड़ में कोई भी राजनेता समाज को खंडित करने की कोशिश नहीं करें वरना समाज आपको कभी माफ नहीं करेगा। साथ ही कहा कि वर्तमान में समाज उसी महाभारत काल के दौर गुजर रहा है।
 आज असत्य , अधर्म , अन्याय , अनीति और अत्याचार अपनी चरम सीमा पर है लेकिन नवगठित सेना में ऐसे दक्ष , अनुभवी एवं निपुण सारथी , सेनापति और  महारथी है जो अपनी कला और कौशल के आधार पर लड़कर इसको जमींदोज कर समाज को साफ और स्वच्छ बना देगें। पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह चौहान ने जोशीले अंदाज में समाज के हर वर्ग को आत्म सम्मान के साथ जीने और एक दूसरे की मदद करते हुए समाज के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि शंकर सिंह रावत ने सामाजिक एकता और अखंडता के लिए निज स्वार्थ को त्यागने की बात कही ‌। वरिष्ठ महामंत्री गोपाल सिंह पीटीआई ने कहा कि  समाज की भौगोलिक और आर्थिक स्थिति के आधार पर SBC आरक्षण की लड़ाई में जीवन की आहुति भी देनी पड़े तो तैयार रहने को कहा। सभा को  महिला प्रदेशाध्यक्ष मधु रावत , युवा अध्यक्ष प्रहलाद सिंह कालब कलां , उपाध्यक्ष चन्द्र सिंह रावत पुलिस उपाधीक्षक , महामंत्री मानवेंद्र सिंह एसीबी , डां.वीपी सिंह , नारायण सिंह आपावत , देवी सिंह कानावत , प्रधान गणपत सिंह रावत , गुजरात प्रदेश प्रभारी एडवोकेट नरेंद्र सिंह गांधीनगर आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष नारायण सिंह सेंदड़ा , टीकम सिंह चौहान , चैन सिंह चैनपुरा , वरिष्ठ महामंत्री मोहनसिंह चौहान , संयोजक घनश्याम सिंह ,  श्रवण सिंह रातडिया , कालुसिंह सिरयारी , सह प्रवक्ता गोपाल सिंह उपमहासभा अहमदाबाद से संयोजक सज्जन सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल सिंह , पूर्व अध्यक्ष हरि सिंह , युवा अध्यक्ष सुमित सिंह सुरत , रमेश सिंह , हरी सिंह मनोहर ट्रावेल्स  मेवाड़ उप महासभा अध्यक्ष छोग सिंह जयपुर शाखा सभा से अध्यक्ष हजारी सिंह , संगठन मंत्री मदन सिंह देवावत , मक्खन सिंह , देवी सिंह , प्रहलाद सिंह , पाली शाखा सभा से अध्यक्ष मोहन सिंह , प्रदेश संयुक्त मंत्री देवी सिंह फुलाद ,गुमान सिंह , राजेन्द्र सिंह , अजमेर से अध्यक्ष देवीसिंह कानावत , अशोक सिंह , भगवान सिंह , भीलवाड़ा से प्रधान कोषाध्यक्ष लाखन सिंह सुजावत , मोहनसिंह, बुद्ध सिंह, शिवराज सिंह , विजय सिंह ,  लोकेन्द्रसिंह लाडपुरा , उदयपुर से अध्यक्ष गोपाल सिंह सुरावत , एडवोकेट भंवर सिंह , प्रताप सिंह , हुकम सिंह छापली , कामलीघाट से महामंत्री नारायण सिंह बग्गड़ , महिला उपाध्यक्ष हीरा कंवर , संभाग अध्यक्ष नारायण सिंह काछबली ,बदनोर से  महामंत्री बहादुर सिंह  , वरिष्ठ उपाध्यक्ष दानवीर सिंह भादसी  डाॅ.मेघ सिंह ,प्रभु सिंह सहित सैकड़ों समाज के नागरिक गण मौजूद रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................