पढ़ाई को लेकर शुरू हुई कहासुनी बनी अखाड़ा:सरकारी स्कूल में बच्चों के सामने भिड़ीं दो लेडी टीचर्स, जमकर चले लात-घूंसे

Jul 26, 2026 - 20:16
 0
पढ़ाई को लेकर शुरू हुई कहासुनी बनी अखाड़ा:सरकारी स्कूल में बच्चों के सामने भिड़ीं दो लेडी टीचर्स, जमकर चले लात-घूंसे

बालोतरा : कल्याणपुर ब्लॉक के तिरसिगड़ी सोढ़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को उस वक्त मर्यादा की सारी सीमाएं टूट गईं, जब बच्चों को पढ़ाने जैसी बात पर दो महिला शिक्षिकाएं आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हाथापाई में बदल गई। इस दौरान स्कूल में मौजूद मासूम बच्चे और अभिभावक तमाशबीन बने रहे और कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

बच्चों और अभिभावकों के सामने 'अखाड़ा' बनी क्लास

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार को स्कूल परिसर में शिक्षिका ऊमादेवी और पुष्पा के बीच बच्चों की शिक्षण व्यवस्था और पढ़ाने के तरीकों को लेकर बोलचाल शुरू हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों शिक्षिकाएं आपा खो बैठीं और एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगीं।

  • तमाशबीन बने रहे मासूम: जिस समय यह शर्मनाक घटना हुई, वहां करीब 200 नामांकित बच्चों में से कई छात्र और उनके परिजन मौजूद थे।

  • बीच-बचाव से शांत हुआ मामला: परिजनों ने आगे बढ़कर दोनों शिक्षिकाओं को अलग किया और मामला शांत कराया।

  • वीडियो हुआ वायरल: घटना का किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया।

5 का स्टाफ, 200 बच्चे: ग्रामीणों में भारी आक्रोश

तिरसिगड़ी सोढ़ा के इस विद्यालय में दोनों महिला शिक्षिकाओं समेत कुल 5 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात है। ग्रामीणों ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों का ऐसा आचरण बच्चों के भविष्य और स्कूल के माहौल पर बुरा असर डालता है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षिकाओं पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

सोमवार तक रिपोर्ट, होगी सख्त कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तुरंत जांच टीम का गठन कर दिया है।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) बुद्धाराम चौधरी का बयान: "शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की घटना होना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है। सोमवार को जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ 16-CC के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................