डिजिटल क्रांति: अब घर बैठे होगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, तहसील जाने की जरूरत खत्म; वॉट्सऐप पर मिलेगा सरकारी दस्तावेज

Jun 9, 2026 - 13:44
 0
डिजिटल क्रांति: अब घर बैठे होगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, तहसील जाने की जरूरत खत्म; वॉट्सऐप पर मिलेगा सरकारी दस्तावेज

तमिलनाडु (कमलेश जैन) प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराना एक पेचीदा काम माना जाता है। रजिस्‍ट्री करवाने के लिए कतारों में खड़े रहना और कई तरह के कागज इक्‍ट्ठे करने में खूब टाइम खपता है। साथ ही संपत्ति की रजिस्‍ट्री भी उसी तहसील यानी सब रजिस्‍ट्रार कार्यालय में होती है, जिसके क्षेत्राधिकार में वह स्थित है। लेकिन, अब यही काम अपने घर बैठे-बैठे ही बस कुछ क्लिक्‍स पर ही हो जाएगा। और प्रॉपर्टी की सरकारी रजिस्ट्री आपके वॉट्सऐप पर आ जाए तो कैसा रहेगा? सुनने में यह कल्पना जैसा लग सकता है, लेकिन अब यह हकीकत बन चुका है। एक ऐसी नई व्यवस्था तमिलनाडु सरकार ने शुरू की है।
सब-रजिस्ट्रार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद डिजिटल हस्ताक्षरित दस्तावेज़ सीधे यूजर के अकाउंट में भेज दिया जाएगा। यानी कहीं से भी पंजीकरण सिस्टम को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। राज्य सचिवालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह एक 24×7 ऑनलाइन डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम है। तमिलनाडु के लोगों अब अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्‍ट्री कराने के के लिए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया गया है, जिससे लोग देश या दुनिया के किसी भी कोने से, किसी भी समय अपनी प्रॉपर्टी के दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर उसकी रजिस्‍ट्री करा सकेंगे।
कौन-कौन सी प्रॉपर्टी की होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री?
शुरुआती चरण में सरकार ने इस व्यवस्था के दायरे में कुछ बेहद महत्वपूर्ण और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली प्रॉपर्टी को शामिल किया है। किसी भी नए प्लॉट या जमीन की पहली बार होने वाली बिक्री के दस्तावेज को ऑनलाइन रजिस्‍टर्ड कराया जा सकता है। इसी तरह नए बने अपार्टमेंट या फ्लैट और तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड  द्वारा जारी किए जाने वाले बिक्री दस्तावेजो की ऑनलाइन रजिस्‍ट्री होगी। बैंक लोन और मॉर्गेज के लिए होने वाली प्रॉपर्टी रजिस्‍ट्रेशन भी ऑनलाइन हो जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है