जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक 1 अगस्त को पंचायतराज एवं नगरीय निकाय चुनावों पर रणनीतिक बैठक, होगा व्यापक मंथन

Jul 29, 2026 - 14:54
 0
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक 1 अगस्त को पंचायतराज एवं नगरीय निकाय चुनावों पर रणनीतिक बैठक,  होगा व्यापक मंथन


अंता (शफीक मंसूरी ) बारां राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जयपुर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, बारां द्वारा आगामी पंचायतराज एवं नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार, 01 अगस्त 2026 को दोपहर 01.00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, श्री जी का चैक, बारां में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा करेंगे तथा  प्रमोद जैन भाया, विधायक अंता एवं पूर्व केबिनेट मंत्री, श्रीमती मीनाक्षी चन्द्रावत बारां जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक खानपुर तथा संदीप राजपुरोहित बारां जिला सह प्रभारी के मुख्य आतिथ्य प्रदान करेंगे।

 उन्होंने बताया कि बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ समस्त वर्तमान एवं पूर्व-ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, नगर कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष, जिले के निर्वाचित विधायक एवं पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, नगर निकायों के निवर्तमान एवं पूर्व सभापति, चेयरमैन, पार्षदगण, वर्तमान एवं पूर्व जिला प्रमुख, जिला परिषद के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यगण, प्रधानगण, सहकारी संस्थाओं के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य, कांग्रेस के वर्तमान एवं पूर्व अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्षगण, कार्यकारणी सदस्यगण, वर्तमान एवं पूर्व एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्य, अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन तथा कांग्रेस विचारधारा के वर्तमान एवं पूर्व सरपंचगण भाग लेंगे। कैलाश जैन ने बताया कि बैठक का उद्देश्य आगामी पंचायतराज एवं नगरीय निकाय चुनावों के लिए जिले की समग्र चुनावी रणनीति तैयार करना है।

इस दौरान प्रत्येक ब्लॉक, नगर, मंडल एवं पंचायत स्तर से प्राप्त सुझावों के आधार पर स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों, जनभावनाओं एवं संगठनात्मक स्थिति का आकलन किया जाएगा।उन्होंने सभी आमंत्रित कांग्रेसजनों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित स्थानीय एवं जनहित के प्रमुख मुद्दों का लिखित विवरण साथ लेकर बैठक में उपस्थित हों, ताकि आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी का घोषणा-पत्र एवं चुनावी रणनीति जनभावनाओं के अनुरूप तैयार की जा सके। बैठक में कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के चयन के लिए निर्धारित किए जाने वाले मापदण्डों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे प्रत्याशी चयन के संबंध में अपने व्यावहारिक एवं रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत करें, जिससे योग्य, सक्रिय एवं जनाधार वाले उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित किया जा सके।इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती, संभावित प्रत्याशियों तथा चुनावी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। 
जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने सभी आमंत्रित पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने का आग्रह किया है, ताकि आगामी पंचायतराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी की प्रभावी रणनीति तैयार कर संगठन को मजबूत बनाया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है