कारगिल विजय दिवस पर श्री उदय प्रताप करणी सेना की बैठक सम्पन्न, राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Jul 27, 2026 - 18:12
 0
कारगिल विजय दिवस पर श्री उदय प्रताप करणी सेना की बैठक सम्पन्न, राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) कारगिल विजय दिवस (1999) के अवसर पर श्री उदय प्रताप करणी सेना द्वारा आज बी.एन. कॉलेज रोड, सुभाष नगर, उदयपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक दिग्विजय सिंह सारंगदेवोत बाठेड़ा ने की। बैठक में संगठन के विस्तार एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से बावजीराज हनुमंत सिंह शक्तावत (बोहेड़ा) को राष्ट्रीय संरक्षक घोषित किया गया। इस दौरान संस्थापक सदस्य प्रदीप सिंह कृष्णावत (लूणदा), निर्भय सिंह राठौड़, भीम सिंह सिसोदिया एवं रामचंद्र सिंह सारंगदेवोत (बाठेड़ा) उपस्थित रहे। हनुमंत सिंह शक्तावत के दिशा-निर्देशन में संगठन की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निम्न नियुक्तियाँ की गईं—

  • - कुबेर सिंह चावड़ा – राष्ट्रीय महामंत्री
  • - ओनार सिंह देवड़ा – राष्ट्रीय प्रवक्ता
  • - वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया (गरदोड़ी) – राष्ट्रीय महासचिव
  • - जब्बर सिंह शक्तावत (कुंतवास) – प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान
  • - विक्रम सिंह राठौड़ (खरवा) – प्रदेश महामंत्री
  • - सुरेन्द्र सिंह राठौड़ (बेमला) – विधि प्रकोष्ठ, संभाग अध्यक्ष
  • - विक्रम सिंह चौहान (उदपुरा) – संभाग उपाध्यक्ष
  • - विजेंद्र सिंह (बाठेड़ा) – संभाग महासचिव
  • - दिलीप सिंह राजावत (बंबोरा) – संभाग महामंत्री
  • - श्याम प्रताप सिंह (बंबोरा) – उदयपुर जिलाध्यक्ष
  • - कृष्णा कुँवर (फाचर) – संभाग अध्यक्ष, मातृशक्ति विंग
  • - शीतल कुँवर राणावत – संभाग उपाध्यक्ष, मातृशक्ति विंग
  • - बसंत कुँवर देवड़ा – जिला अध्यक्ष (शहर)
  • - हुकम कुँवर चौहान – ग्रामीण जिलाध्यक्ष
  • - भारती कुँवर चुंडावत – जिला महामंत्री
  • - अरविन्द सिंह (गुड़ला) – राजसमंद जिलाध्यक्ष

सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर माल्यार्पण एवं उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से दिग्विजय सिंह सारंगदेवोत बाठेड़ा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर दिग्विजय सिंह बाठेड़ा ने सभी सदस्यों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया तथा कहा कि उदय प्रताप करणी सेना मेवाड़ में समाज जागरण, सर्वसमाज हित, सामाजिक एकता तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

बैठक में शंभू सिंह राठौड़ (खेरोदा), जालम सिंह (दांतड़ा), शेर सिंह जेतेला अतीत सिंह भाटी,शक्ति सिंह (भोपतखेड़ी), हर्षवर्धन सिंह (गोराना), एडवोकेट चन्द्रभान सिंह गौड़, अक्षयराज सिंह (बाठेड़ा), महिपाल सिंह काकड़ियों का खेड़ा, कल्याण सिंह (कच्छेर),दुष्यंत सिंह सारंगदेवोत बाठेड़ा,परमवीर सिंह सारंगदेवोत बाठेड़ा, करन सिंह (मॉल की टुस), सत्यपाल सिंह (बाठेड़ा), देवी सिंह केसरपुरा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक के समापन के पश्चात संस्थापक एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सारंगदेवोत बाठेड़ा का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा "भारत माता की जय" के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................