भारत-पाक सीमा पर नार्को-टेरर के खिलाफ बड़ी सफलता: 5 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
श्रीगंगानगर (राजस्थान) भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बीएसएफ (BSF) की 48वीं बटालियन (जी ब्रांच) ने एक संयुक्त ऑपरेशन में नार्को-तस्करी के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। टीम ने सीमावर्ती केसरीसिंहपुर क्षेत्र से करीब 1 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों दबोचा है।
सुरक्षा एजेंसियों को सटीक इनपुट मिला था कि सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से ड्रग्स की खेप भारतीय सीमा में भेजी जा रही है। शनिवार रात को जब ड्रोन द्वारा गिराए गए पैकेट को उठाने के लिए तस्कर तीरथ सिंह (20) पुत्र सूबा सिंह निवासी मलकाना खुर्द पहुँचा, तो पहले से ही घात लगाकर बैठी ANTF और BSF की इंटेलिजेंस टीम ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं।
-
पुलिस ने आरोपी के पास से 1 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन जप्त की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद ड्रग्स की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए आंकी गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं।
यह कार्रवाई जयपुर स्थित ANTF के महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में की गई। ऑपरेशन प्रभारी ASI गणेश सिंह के सुपरविजन में अंजाम दिया गया, जिसमें ANTF चौकी श्रीगंगानगर और BSF की टीम ने मिलकर सटीक सूचना पर कार्रवाई की। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए है।
पकड़े गए आरोपी से सुरक्षा एजेंसियां कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं ताकि इस तस्करी सिंडिकेट से जुड़े अन्य नेटवर्क और मददगारों का पर्दाफाश किया जा सके। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और सतर्कता को और अधिक बढ़ा दिया गया है।


