सादुलशहर में दो गुटों के बीच भारी मारपीट, बाजार और बस स्टैंड पर मची अफरा-तफरी

Jun 20, 2026 - 09:13
 0
सादुलशहर में दो गुटों के बीच भारी मारपीट, बाजार और बस स्टैंड पर मची अफरा-तफरी

सादुलशहर (श्रीगंगानगर) | शहर के मुख्य बाजार से लेकर सार्वजनिक बस स्टैंड तक शुक्रवार को उस समय भारी दहशत फैल गई, जब दो गुटों के बीच सरेआम खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन युवकों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। इस सनसनीखेज वारदात का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं।

बाजार में मची भगदड़, थम गई बसों की रफ्तार

पुलिस के अनुसार, यह हिंसक झड़प शुक्रवार को मेन बाजार स्थित श्री अरूटजी महाराज चौक पर हुई। दोनों गुटों के बीच अचानक शुरू हुई मारपीट ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। हथियारों के लहराते देख और शोर-शराबा सुनकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।बस स्टैंड में झगड़ा करते हुए युवक।

यह हंगामा यहीं नहीं रुका और बस स्टैंड तक पहुंच गया, जिससे वहां मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस विवाद के कारण कुछ समय के लिए बसों की आवाजाही भी पूरी तरह प्रभावित रही। बाद में स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाकर बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस का एक्शन: 3 संदिग्ध हिरासत में, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सूचना मिलते ही सादुलशहर थाना पुलिस भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। सादुलशहर सीआई मलकीयत सिंह मान ने बताया:

"फिलहाल इस मामले में अभी तक दोनों ही पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन युवकों को संदेह के घेरे में लेकर हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................