लायंस क्लब महुवा सिटी का पदस्थापना समारोह संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Jul 31, 2026 - 19:57
 0
लायंस क्लब महुवा सिटी का पदस्थापना समारोह संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

महुवा / अवधेश अवस्थी

महुवा उपखंड मुख्यालय के नेशनल हाईवे-21 जयपुर रोड स्थित गणगौर मोटल में  लायंस क्लब महुवा सिटी का पदस्थापना समारोह मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र मीणा के सानिध्य में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। 

प्रतिस्थापन समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ एमजेएफ लायनआशुतोष वशिष्ठ ने दिलाई गई तथा समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महुवा विधायक राजेंद्र मीणा  रहे। समारोह की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विकास बोहरा ने की। क्लब सचिव डॉ. रविकांत अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष एडवोकेट अमित खंडेलवाल ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समारोह में पदस्थापन अधिकारी लायन एमजेएफ डॉ. आशुतोष वशिष्ठ विशिष्ट आमंत्रित अतिथि, लायन डॉ. अंजना जैन इंस्टॉलेशन ऑफिसर, विशिष्ट अतिथि लायन राधा मोहन गुप्ता रीजनल चेयरपर्सन,लायन डॉ दीपक शर्मा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दौसा तथा लायन राम बंसल जोन चेयरपर्सन के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए सेवा, सहयोग और समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने लायंस क्लब महुवा सिटी के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध कराने के प्रयास का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने महुवा को जिला बनाए जाने की मांग दोहराते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने संकल्प लिया है कि महुवा के जिला बनने तक वे साफा धारण नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि महुआ को जिला बनाना उनका सपना है और इसके लिए वे लगातार सभी स्तर पर प्रयासरत हैं।

समारोह में डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. नरसीराम मीणा, दिनेश खंडेलवाल, दीनदयाल तांबी, डॉ. राकेश अवस्थी, डॉ कमलेश गर्ग, डॉ सुमित गुप्ता, डॉ विनीत बंसल, रामनिवास गोयल, महेश गुप्ता ,राकेश बंसल, लोकेश मिश्रा, डॉ शिवचरण गुर्जर, आकाश खंडेलवाल ,योगेंद्र गोयल, मनीष खंडेलवाल, अतुल गर्ग, ओम  प्रकाश ठेकड़ा सहित क्लब के सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव डॉ. रविकांत अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................