NEET परीक्षा को लेकर बाड़मेर जिला प्रशासन अलर्ट: 8 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जैमर और स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था

Jun 20, 2026 - 18:31
Jun 20, 2026 - 18:43
 0
NEET परीक्षा को लेकर बाड़मेर जिला प्रशासन अलर्ट: 8 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जैमर और स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था

बाड़मेर में रविवार को नीट परीक्षा 8 परीक्षा सेंटरों में होगी। इसमें 3475 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की एंट्री से पहले और बाद में दो स्तर की चैकिंग की जाएगी। सरकार ने एग्जाम को लेकर एक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। सेंटरों पर जैमर लगाने के साथ 300 मीटर के दायरे में ई-मित्र और साइबर कैफे बंद रहेंगे। इधर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 21 अप्रैल को रेल प्रशासन ने बाड़मेर भगत की कोठी और भगत की कोठी-बाड़मेर के बीच स्पेशल रेल सेवा भी संचालित होगी।

दरअसल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर 21 जून को देशभर में नीट परीक्षा का आयोजन करवा रही है। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 8 परीक्षा सेटरों पर 3475 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया- एनटीए के निर्देशानुसार नीट परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 21 जून को दोपहर 2 से सांय 5.15 बजे तक नीट प्रवेश परीक्षा- 2026 आयोजित होगी। नीट परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है। जैमर लगने के साथ 300 मीटर दायरे में बंद रहेगे साइबर कैफे एडीएम ने बताया परीक्षा केंद्रों पर जेमर लगाने के साथ 300 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट, ई-मित्र एवं साइबर कैफे बंद रखने के निर्देश दिए गए है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले एवं बाद दो स्तर की फ्रिस्किंग से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने एवं परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करने की अपील की गई है l

री-नीट परीक्षा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- गाडी संख्या 04843, बाड़मेर-भगत की कोठी परीक्षा स्पेशल रेल सेवा 21 जून को बाड़मेर से 05.30 बजे रवाना होकर 09.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04844, भगत की कोठी- बाड़मेर परीक्षा स्पेशल रेल सेवा 21 जून को भगत की कोठी से 19.20 बजे रवाना होकर 23.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में बायतू, बालोतरा, समदडी एवं लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। एसी कोच के साथ होगें साधारण डिब्बे इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 शयनयान, 05 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड एवं 01 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होंगे l उनके मुताबिक इस रेलसेवा में सभी वातानुकुलित श्रेणी के डिब्बे लॉक कंडिशन में रहेगे। जबकि बाकी सभी डिब्बे अनारक्षित होगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................