एक्सप्रेस हाईवे पर पंजाब की दारू, गुजरात का ठिकाना: बालोतरा पुलिस ने पकड़ा 350 कार्टन शराब से भरा 10 चक्का ट्रक; 2 गिरफ्तार

Jul 29, 2026 - 07:39
 0
एक्सप्रेस हाईवे पर पंजाब की दारू, गुजरात का ठिकाना: बालोतरा पुलिस ने पकड़ा 350 कार्टन शराब से भरा 10 चक्का ट्रक; 2 गिरफ्तार

बालोतरा। जिले की मंडली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के अंतरराष्ट्रीय/अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर से भरा एक 10 चक्का ट्रक जब्त किया है। अमृतसर-जामनगर भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक से 350 कार्टन अवैध शराब बरामद कर दो शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसपी राजेश कुमार कॉवट ने बताया कि जिले में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एएसपी हरफूल सिंह और पचपदरा डीएसपी योगेश चौधरी के निर्देशन में मंडली थानाधिकारी किरण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।

एक्सप्रेस-वे पर यूं दबोचा ट्रक

सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी कर एक संदिग्ध 10 चक्का ट्रक को रुकवाया। जब ट्रक की सघन तलाशी ली गई तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। ट्रक के अंदर पंजाब में बिक्री के लिए अधिकृत शराब की खेप भरी हुई थी।

बरामदगी का विवरण:

  • बडवाइजर मैग्नम कैन बीयर: 60 कार्टन

  • रॉयल चैलेंज (बोतलें): 85 कार्टन

  • रॉयल चैलेंज (पव्वे): 60 कार्टन

  • रॉयल स्टैग (बोतलें): 80 कार्टन

  • रॉयल स्टैग (पव्वे): 65 कार्टन

बरामद की गई सभी बोतलों और पव्वों पर 'फॉर सेल इन पंजाब ओनली' (For Sale in Punjab Only) लिखा हुआ था।

हनुमानगढ़ के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं कई मामले

पुलिस ने मौका-ए-वारदात से शराब और 10 चक्का ट्रक को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कृष्णलाल उर्फ सोनू (पुत्र ओमप्रकाश, निवासी कुम्हारों का मोहल्ला, रावतसर, हनुमानगढ़) और जसवंत उर्फ जुगनू (निवासी सांसियों का मोहल्ला, रावतसर, हनुमानगढ़) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पंजाब से लाई जा रही यह शराब ड्राई स्टेट गुजरात में सप्लाई की जानी थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी कृष्णलाल उर्फ सोनू का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ हनुमानगढ़ के रावतसर थाने में आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार) व एनडीपीएस एक्ट (मादक पदार्थ) के तीन गंभीर मामले दर्ज हैं।

फिलहाल मंडली पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी के पूरे नेटवर्क, मुख्य सप्लायर और गुजरात के रिसीवर के नामों का पर्दाफाश किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................