1 अगस्त से शुरू होगा माली समाज का राजनीतिक जागरूकता अभियान, हर पंचायत मुख्यालय पर होगी विचार गोष्ठियाँ

Jul 31, 2026 - 18:14
 0
1 अगस्त से शुरू होगा माली समाज का राजनीतिक जागरूकता अभियान, हर पंचायत मुख्यालय पर होगी विचार गोष्ठियाँ

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल)  राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा द्वारा समाज में राजनीतिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से 1 अगस्त 2026 से जिलेभर में ‘‘राजनीतिक जागरूकता अभियान’’ का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के तहत हर पंचायत मुख्यालय पर विचार गोष्ठियों का आयोजन कर समाज के लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली के सानिध्य में अभियान की शुरुआत मांडल तहसील की ग्राम पंचायत केरिया से होगी, जहां महासभा के तहसील अध्यक्ष बंशीलाल माली के नेतृत्व में पहली विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना है। प्रत्येक गांव में आयोजित गोष्ठियों में समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं और प्रबुद्ध नागरिक भाग लेंगे।
जिला महामंत्री सत्यनारायण माली ने बताया कि महासभा की टीम जिले के विभिन्न गांवों का दौरा करेगी। गोष्ठियों में समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, शिक्षा, संगठन, सामाजिक विकास और अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।
महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से पूरे भीलवाड़ा जिले में चलाया जाएगा। इसके माध्यम से समाज को संगठित कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और भविष्य के लिए मजबूत नेतृत्व तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान में महासभा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है