कालीबाई भील व देवनारायण स्कूटी योजना:स्कूटी योजना की अस्थाई वरीयता सूची जारी:छात्राएं 1 जून तक कर सकेंगी विवरण में संशोधन

May 23, 2026 - 17:33
May 23, 2026 - 19:02
 0
कालीबाई भील व देवनारायण स्कूटी योजना:स्कूटी योजना की अस्थाई वरीयता सूची जारी:छात्राएं 1 जून तक कर सकेंगी विवरण में संशोधन

झालावाड़ / राजस्थान 

राजकीय स्नातकोत्तर (पीजी) महाविद्यालय झालावाड़ में नियमित अध्ययनरत छात्राओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा वर्ष 2025-26 की काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना और प्रोत्साहन राशि योजना के तहत अस्थाई वरीयता सूची (Provisional Merit List) जारी कर दी गई है।

कॉलेज स्कूटी योजना प्रभारी डॉ. रामकिशन माली ने बताया कि जिन छात्राओं ने इन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे जारी सूची में अपने नाम और अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें।

जनाधार में गड़बड़ी? खुद ई-मित्र से कराना होगा अपडेट

महत्वपूर्ण निर्देश:

छात्राओं को जनाधार से जुड़ी जानकारियां जैसे खुद का नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, जाति, श्रेणी, विशेष योग्यजन वर्ग, मोबाइल नंबर, अल्पसंख्यक वर्ग और बैंक खाता आदि अच्छे से जांच लेना चाहिए। यदि इनमें कोई भी कमी है, तो तुरंत ई-मित्र के माध्यम से जनाधार अपडेट करवाएं। इसके बाद छात्राएं अपनी छात्रवृत्ति आवेदन प्रोफाइल को खुद ऑनलाइन अपडेट कर सकती हैं। डॉ. माली ने स्पष्ट किया कि जनाधार संबंधी कोई भी संशोधन कॉलेज या आयुक्तालय स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इन कमियों के लिए 1 जून तक कॉलेज में दें लिखित आपत्ति

अगर आवेदन में निम्नलिखित गलतियां हैं, तो छात्राएं 1 जून तक निर्धारित प्रारूप में लिखित आपत्ति/संशोधन आवेदन कॉलेज प्राचार्य या स्कूटी योजना प्रभारी को सौंप सकती हैं:

  • 12वीं के प्राप्तांक या प्रतिशत में गलती

  • संकाय (Faculty) या स्कूल के प्रकार (Government/Private) में त्रुटि

  • बोर्ड का नाम, दोहरा नाम (Duplicate Name) या दोहरे वर्ग में आवेदन

  • गलत वर्ग (Category) में आवेदन होने पर जनाधार में श्रेणी सुधरवाकर ऑनलाइन प्रोफाइल अपडेट करने के बाद प्रार्थना पत्र देना होगा।

तारीख नोट कर लें: 1 जून के बाद मौका नहीं

झालावाड़ कॉलेज के प्राचार्य रामकल्याण मीणा ने सख्त निर्देश दिए हैं कि 1 जून के बाद किसी भी प्रकार का ऑनलाइन या ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद आने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं होगा।

संशोधन के लिए निर्धारित प्रारूप आयुक्तालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या सीधे कॉलेज से प्राप्त किया जा सकता है। छात्राएं किसी भी समस्या या गाइडेंस के लिए कॉलेज समय में स्कूटी योजना समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकती हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................