रीडिंग प्रमोशन कैंपेन का जिला स्तरीय शुभारंभ सम्पन्न, पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

Jul 29, 2026 - 15:29
 0
रीडिंग प्रमोशन कैंपेन का जिला स्तरीय शुभारंभ सम्पन्न, पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

 सिरोही (रमेश सुथार)  पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही में बुधवार को रीडिंग प्रमोशन कैंपेन 2026-27 का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं छात्राओं ने सहभागिता निभाते हुए पुस्तकों के नियमित अध्ययन का संकल्प लिया। विशेष आकर्षण यह रहा कि बालिकाओं के साथ शिक्षा अधिकारियों एवं अतिथियों ने भी पुस्तकें पढ़कर पठन संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रेरक संदेश दिया।प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री एवं पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव पोसालिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद गोपाल माली रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर के विद्यालयों में एक साथ रीडिंग प्रमोशन कैंपेन का शुभारंभ किया गया।

वहीं जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम शिक्षा अधिकारियों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े तथा विद्यार्थियों में नियमित पठन की आदत विकसित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद गोपाल माली, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) महेंद्र कुमार नानीवाल, एडीपीसी रमसा कांतिलाल आर्य, सीबीईओ भबुताराम मेघवाल, सहायक निदेशक बलवीर सिंह सिसोदिया, सहायक परियोजना समन्वयक भगवत सिंह देवड़ा, एपीसी रमेश लाल एवं कार्यक्रम अधिकारी गिरधारी लाल द्विवेदी ने कहा कि नियमित पठन से ज्ञान, भाषा दक्षता, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन पुस्तक पढ़ने की आदत अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में एसीबीईओ रतिराम प्रजापत, राजेश बारबर, कार्यक्रम अधिकारी तथा समस्त रिसोर्स पर्सन वीरेन्द्र सिंह भाटी, प्रकाश कुमार, बुद्ध सिंह, कल्पेश कुमार एवं बद्रीदान चारण सहित बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार की ओर से उपप्रधानाचार्य देवी लाल, व्याख्याता श्रीमती प्रतिभा आर्य, पारस राजपुरोहित, कल्पना चौहान, चन्द्रकान्ता चौहान, सोनल राठौड़ एवं कीर्ति सोलंकी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।समापन अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री एवं पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव पोसालिया ने जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों, अतिथियों एवं समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रीडिंग प्रमोशन कैंपेन विद्यार्थियों में अध्ययन की संस्कृति को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे भविष्य में बेहतर शिक्षण परिणाम एवं ज्ञानवर्धन का मार्ग प्रशस्त होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है