तीर्थराज लोहार्गल में कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट; हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Jul 28, 2026 - 17:24
 0
तीर्थराज लोहार्गल में कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट; हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में डीजे वालो पर रहेगा प्रतिबंध गोल्याना पर ही रोक दिया जाएगा l सावन माह लगने वाला है ऐसे में कांवड़  यात्रा भी शुरू हो जाएगी कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन भी एकदम रेडी हो गया है l  गोठड़ा थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश  विद्युत विभाग पंचायत समिति  सहित अनेक अधिकारियों ने गोल्याना से सूर्यकुण्ड तक रस्ते का जायजा लिया l गोठड़ा  थाना प्रभारी ने ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी तथा स्थानीय दुकानदारों तथा धर्मशाला संचालकों से मीटिंग लेकर होने वाली अव्यवस्थाओं को लेकर वार्ता की गई जिसमें कई तरह के सुझाव सामने आए l गोल्याना से आगे डीजे नहीं लाने शराब पीकर कुंड पर हुड़दंग करने वाले तथा डाक कांवड़ियों पर विशेष नजर रखने बदमाशों पर सीसी टीवी कैमरों द्वारा नजर रखी जाएगी  l

थानाप्रभारी ने बताया कि  गुरुवार से सावन माह शुरू हो जाएगा l एक दिन पहले ही  बुधवार 29 जुलाई को ही गोल्याना पर डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगाl  किसी भी सूरत में डीजे बजाने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा साथ ही शराबी ओर बदमाश लोगो पर नजर रखी जाएगी l गोल्याना से सूर्य कुंड तक जगह जगह पुलिस तैनात रहेगी इसके अलावा बदमाशों को पकड़ने के लिए कुंड पर अतिरिक्त जाब्ता सादा वर्दी में तैनात किया जाएगा l गोल्याना सीकर रोड पेट्रोल पंप,चिराना से आने वाले रास्ते  सती माता मंदिर आदि स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे l जहां पर डिजे नहीं जा सकेंगे इस मौके पर थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश, सबइंस्पेकर कैलाश सिंह, हेड कांस्टेबल कानाराम परेवा, राम सिंह ढाका, महेश कुमार, निहाल कुमार सहित अन्य लोगों ने जायजा लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है