श्रीगंगानगर में 'ऑपरेशन सीमा संकल्प' के तहत नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, 20Kg पोस्त व 225 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Jun 20, 2026 - 18:31
Jun 20, 2026 - 18:53
 0
श्रीगंगानगर में 'ऑपरेशन सीमा संकल्प' के तहत नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, 20Kg पोस्त व 225 ग्राम अफीम  के साथ दो गिरफ्तार

श्रीगंगानगर पुलिस ने 'ऑपरेशन सीमा संकल्प' अभियान के तहत शनिवार को जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई की। थाना घमूडवाली पुलिस ने 20 किलो 390 ग्राम पोस्त (छिलका) और 225 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाइक भी जब्त कर ली गई। आरोपी सुखचैन सिंह (25) निवासी 39 एमओडी, सूरतगढ़ को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 20 किलो 390 ग्राम पोस्त छिलका प्लास्टिक थैले में बरामद हुआ। वहीं, आरोपी राकेश (26) निवासी 84 एलएनपी जोड़कियां, घमूडवाली को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 225 ग्राम अफीम थैली में मिली। आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है।

 एसपी हरीशंकर ने बताया कि श्रीगंगानगर जिलेभर में नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। जो नशा बेचने का कारोबार करते हैं उनके मकान पर भी बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने जिले से नशा खत्म करने का संकल्प लिया है। नशा तस्करों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................