गोपाल लाल माली प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर माली (सैनी) समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी (अजमेर) को सौंपा ज्ञापन

Jul 4, 2026 - 18:01
 0
गोपाल लाल माली प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर माली (सैनी) समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी (अजमेर) को सौंपा ज्ञापन
अजमेर: (राजकुमार गोयल ) राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा एवं माली-सैनी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आज पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), अजमेर रेंज को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश महामंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार गोपाल लाल माली के साथ हुई मारपीट की घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा पीड़ित पक्ष के परिजनों पर दर्ज कथित झूठे मुकदमे को निरस्त करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मामले में निष्पक्षता बरतते हुए दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव हेमराज खारोलिया ने कहा कि समाज न्याय की मांग को लेकर एकजुट है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर माली-सैनी समाज के पदाधिकारी विनोद गढ़वाल, हेमराज खारोलिया, महेश चौहान, हेमराज सिसोदिया, समाजसेवी हनुमान प्रसाद कच्छावा, अरुण तुंदवाल, शहर अध्यक्ष रवि दगदी, महामंत्री राजेंद्र टांक, प्रदीप कछावा, माखनलाल मारोठिया, मेवालाल जादम सहित सैकड़ों की संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है