सरकारी स्कूल के अध्यापक के स्थानांतरण पर भडका अभिभावकों एवं बच्चों का गुस्सा; वापस लगाने की मांग, स्कूल पर ताला जड़ने व बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Jul 31, 2026 - 18:18
 0
सरकारी स्कूल के अध्यापक के स्थानांतरण पर भडका अभिभावकों एवं बच्चों का गुस्सा; वापस लगाने की मांग, स्कूल पर ताला जड़ने व बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। निकटवर्ती खिरोड़ स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भामू की ढाणी के लोकप्रिय शिक्षक राजेंद्र कुलदीप के स्थानांतरण (तबादले) से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शिक्षक के तबादले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में एकत्र हुए ग्रामीणों और पूर्व छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि शिक्षक राजेंद्र कुलदीप का स्थानांतरण रद्द कर उन्हें पुनः विद्यालय में कार्यमुक्त नहीं किया गया, तो वे स्कूल पर तालाबंदी करेंगे और एक भी बच्चे को पढ़ने नहीं भेजेंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक राजेंद्र कुलदीप वर्ष 1999 से (विगत 27 वर्षों से) लगातार इस विद्यालय में कार्यरत हैं। विद्यालय की स्थापना और इसके सुचारू संचालन में उनका अतुलनीय योगदान रहा है।

  • उन्होंने पिछले पौने तीन दशकों में इस क्षेत्र की कई पीढ़ियों की शैक्षणिक नींव मजबूत करने का कार्य बखूबी किया है, अध्यापन कार्य के साथ-साथ वे बीएलओ के रूप में अपने प्रशासनिक दायित्वों को भी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।अपनी लगन, कर्तव्यनिष्ठा और आत्मीय व्यवहार के कारण वे क्षेत्रवासियों के दिलों में बसे हुए हैं।

'तबादला रद्द नहीं हुआ तो प्रशासन होगा जिम्मेदार'

विरोध दर्ज करा रहे ग्रामीणों का कहना है कि इतने समर्पित शिक्षक का अचानक स्थानांतरण किया जाना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यदि शिक्षा विभाग व प्रशासन ने जल्द इस फैसले को वापस नहीं लिया, तो शीघ्र ही एक बड़ा उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

इस मौके पर जोधाराम भामू (अध्यक्ष), पूर्व छात्र प्रवीण सीगड़, बीरबल राम यादव, विकास भामू, मनोज भामू, शिवकुमार भामू, विजेंद्र, मगन भामू, छगनलाल भामू सहित विद्यालय के कई पूर्व छात्र एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है