कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पहुचे राजस्थान विश्वविद्यालय:RU की व्यवस्था सुधारने के लिए तीन महीने काअल्टीमेटम

Jul 29, 2026 - 07:58
 0
कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पहुचे राजस्थान विश्वविद्यालय:RU की व्यवस्था सुधारने के लिए तीन महीने काअल्टीमेटम

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) की बदहाली, छात्रसंघ चुनाव और राजस्थानी भाषा के सम्मान जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर जयपुर का छात्र सियासी माहौल एक बार फिर गरमा गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर राज्य सरकार को व्यवस्था सुधारने के लिए तीन महीने का कड़ा अल्टीमेटम दिया है।

रांका ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तय समय-सीमा के भीतर विश्वविद्यालय की सूरत नहीं बदली, तो पार्टी अब केवल ज्ञापन या बातचीत तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सीधा एक्शन लेते हुए कुलगुरु के इस्तीफे की मांग को लेकर उग्र आंदोलन शुरू करेगी।

6 दिन से अनशन पर बैठे छात्र को दिया समर्थन, छात्रसंघ चुनाव की उठाई मांग

विश्वविद्यालय पहुंचे आशुतोष रांका ने विभिन्न छात्र नेताओं और विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बीते 6 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र शुभम की मांगों को पूरी तरह जायज ठहराते हुए पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन का ऐलान किया।

रांका ने छात्रसंघ चुनावों पर रोक को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “छात्रसंघ चुनाव छात्रों का संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान में कई वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। लोकतांत्रिक संस्थानों में युवाओं को अपना नेतृत्व चुनने का अधिकार तुरंत मिलना चाहिए।”

राजस्थानी भाषा और बुनियादी सुविधाओं पर घेरा

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राजस्थानी भाषा की उपेक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि यदि प्रदेश के सबसे बड़े शैक्षणिक केंद्र में ही राजस्थानी भाषा को उचित मान-सम्मान नहीं मिलेगा, तो इसे देश-दुनिया में पहचान दिलाना कैसे संभव होगा? इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से विश्वविद्यालय में गिरते शैक्षणिक स्तर, जर्जर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के अभाव को तत्काल दूर करने की मांग की।

रांका के इस कड़े तेवर और अल्टीमेटम के बाद राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति और सियासी हलचल अचानक तेज हो गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................