हल्दीघाटी (खमनोर) में नंदिनी लेक व्यु होटल एण्ड रेस्टोरेंट के भव्य शुभारंभ; प्रदेश महामंत्री माली ने की शिरकत
राजसमंद/खमनोर (राजकुमार गोयल) राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली एक दिवसीय दौरे पर राजसमंद जिले के खमनोर ग्राम पहुंचे। जहां पर स्थानीय माली समाज के गणमान्य समाजबधुओं ने माली का गर्मजोशी से माला व दुपट्टा पहनाकर आयोजकों की ओर से स्वागत सम्मान कर आगवानी की। तत्पश्चात् देश के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल हल्दीघाटी (खमनोर) में नये प्रतिष्ठान ‘‘नन्दिनी लेक व्यु होटल एण्ड रेस्टोरेंट’’ के नवीन प्रतिष्ठान के भव्य शुभारंभ व स्नेह भोज के अवसर पर आयोजित समारोह में बतौर अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री माली ने कहा कि समाज में अब लोग बड़े व्यवसाय की ओर भी बढ़ रहे है जो कि समाज के लिए एक अच्छी पहल है। आने वाले समय में समाज के कई युवा बड़े प्रतिष्ठानों/उद्योगों की स्थापना करते है तो अतिशियोक्ति नहीं होगी।
प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली के खमनोर में आयोजित नवीन प्रतिष्ठान के समारोह में पहुंचने पर नंदिनी लेक व्यु होटल एण्ड रेस्टोरंेट के संचालक गोपाल लाल माली व जगदीश माली ने नवीन प्रतिष्ठान होटल का अवलोकन करवाया व इस अवसर पर उन्होंने माली का आगवानी के साथ ही दुपट्टों व मालाओं से स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर खमनोर पंचायत के पूर्व प्रधान पुरूषोत्तम माली, भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली, सामूहिक विवाह समिति के सदस्य नानूराम गोयल, लालाराम माली, कालू गोयल, गोपाल गहलोत सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


