भारतीय डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट की नई दरों किया ऐलान, 1 अगस्त से होगी प्रभावी
जयपुर (कमलेश जैन) डाक विभाग ने 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट सेवाओं के लिए नई दरों का ऐलान किया है। इसके साथ ही डाक सामग्रियों के सही वर्गीकरण को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है।
पत्र की श्रेणी
सभी प्रकार के पत्र, प्रिंटेड डॉक्यूमेंट्स और बिना पुनर्विक्रय मूल्य (No Resale Value) वाली उपहार सामग्री, बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र से जुड़े सामान वेलकम किट, पत्र, पासबुक, चेक बुक, बैंक स्टेटमेंट, प्लास्टिक कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सभी सरकारी पहचान पत्र, राखी के लिफाफे या पैकेट और ग्रीटिंग कार्ड्स (अधिकतम 500 ग्राम तक), बशर्ते वे व्यावसायिक या व्यापारिक बिक्री के उद्देश्य से न भेजे जा रहे हों।
पार्सल की श्रेणी
पत्र श्रेणी में शामिल सामान को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की वस्तुओं और व्यावसायिक सामान को पार्सल श्रेणी के अंतर्गत रखा जाएगा।
स्पीड पोस्ट की नई दरें
डाक विभाग ने ग्राहकों को 24 घंटे और 48 घंटे के भीतर पैकेट पहुंचाने वाली '24 स्पीड पोस्ट' और '48 स्पीड पोस्ट' सेवाओं की नई दरें जारी की हैं। खुदरा (Retail) ग्राहकों के लिए पुरानी सामान्य दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन पत्र श्रेणी में थोक बुकिंग के लिए नई दरें जारी हुई हैं।
खुदरा ग्राहक
- 24 स्पीड पोस्ट: वजन और दूरी के आधार पर शुल्क 38 से 186 रुपये प्रति वस्तु तय किया गया है।
- 50 ग्राम तक: स्थानीय डिलीवरी 38 रुपये और देशभर में डिलीवरी के लिए 94 रुपये (जीएसटी अलग से)
- 51 से 250 ग्राम: शुल्क 118 रुपये से 154 रुपये के बीच,
- 251 से 500 ग्राम: शुल्क 140 रुपये से 186 रुपये के बीच,
- 48 स्पीड पोस्ट: वजन और दूरी के आधार पर शुल्क 61 रुपये से 121 रुपये प्रति वस्तु रहेगा।
थोक ग्राहक
पत्र श्रेणी में थोक बुकिंग के लिए '24 स्पीड पोस्ट' का शुल्क 38 रुपये से 100 रुपये प्रति वस्तु और '48 स्पीड पोस्ट' का शुल्क 48 रुपये से 72 रुपये प्रति वस्तु निर्धारित किया गया है।
डाक विभाग की '24 स्पीड पोस्ट' और '48 स्पीड पोस्ट' के तहत क्रमशः 24 घंटे और 48 घंटे में डिलीवरी देने वाली विशेष सेवा है ।

