शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण; छात्राओं के ज्ञान की प्रशंसा की, जलभराव देख अधिकारियों को फटकार लगाई

Apr 23, 2026 - 14:35
 0
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण; छात्राओं के ज्ञान की प्रशंसा की, जलभराव देख अधिकारियों को फटकार लगाई

सादुलशहर/श्रीगंगानगर (राजस्थान) प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर गुरुवार को श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने  12:30 बजे सादुलशहर ब्लॉक के मम्मड खेड़ा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को परखा और उनसे सवाल-जवाब कर उनका उत्साहवर्धन किया।

छात्रा के आत्मविश्वास की सराहना: निरीक्षण के दौरान मंत्री दिलावर ने कक्षा 7वीं की एक छात्रा से संविधान के संबंध में प्रश्न किया। छात्रा ने बड़ी कुशलता और आत्मविश्वास के साथ उत्तर देते हुए बताया कि संविधान सभा के सदस्यों की संख्या 299 थी और डॉ. बी.आर. अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है। छात्रा के इस सटीक उत्तर से प्रभावित होकर मंत्री ने उसे 'शाबाश' कहते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

विद्यार्थियों का बढ़ाया मनोबल:

  • वहीं दिलावर ने 7वीं के बच्चों से 7 लिखने को कहा।
  • दिलावर ने कहा- 7 को इंग्लिश में क्या कहते हैं।
  • बच्चों ने कहा- सेवन।
  • इसके बाद दिलवर ने उन्हें 7 लिखने को कहा। साइड में रखी कॉपी उठाई और दी। आत्मविश्वास बढ़ाकर कहा- तुम्हे आता है, लिखो।
  • बच्चे ने लिखकर दिखाया तो मंत्री ने कहा- आता है तो घबरा क्यों रहे थे।
    वहीं 5वीं क्लास की बच्ची से 5 लिखवाया।

 शिक्षा मंत्री ने बच्चों के बीच बैठकर उनसे सामान्य ज्ञान और लेखन के अभ्यास करवाए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जब आपको उत्तर पता है, तो घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीण अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी: स्कूल के निरीक्षण के बाद जब मंत्री मम्मड खेड़ा गांव की गलियों से गुजरे, तो वहां जगह-जगह गंदा पानी भरा देख वे भड़क गए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि जल निकासी के लिए 'सोख्ता पिट' की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए ताकि आमजन को परेशानी न हो।

 निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम चौहान, एक्सईएन रमेश मैदान, कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी अरविंदर सिंह सहित शिक्षा और पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है