बिशनपुरा में गेट हटाने की कार्रवाई का विरोध, कोर्ट के स्टे का हवाला देकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Jul 31, 2026 - 19:55
 0
बिशनपुरा में गेट हटाने की कार्रवाई का विरोध, कोर्ट के स्टे का हवाला देकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं (अरुण मूंड)
 बिशनपुरा गांव में कृषि भूमि पर बने लोहे के गेट को हटाने की प्रशासनिक तैयारी का विरोध करते हुए पीड़ित पक्ष ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। परमजीत कुल्हरी ने बताया कि खसरा नंबर 385/240 से जुड़े मामले में राजस्व मंडल राजस्थान, अजमेर में अपील लंबित है तथा न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिस रास्ते को प्रशासन मौके पर कायम करने की तैयारी कर रहा है, वह न तो कभी प्रचलित सार्वजनिक रास्ता रहा और न ही कटानी रास्ता। बिना नोटिस दिए पुलिस जाब्ते के साथ कार्रवाई की तैयारी न्यायालय के आदेशों की अवहेलना होगी। पीड़ित पक्ष का दावा है कि खसरा नंबर 240 की पश्चिमी और दक्षिणी सीमा पर पहले से सार्वजनिक कटानी रास्ता मौजूद है, जिस पर ग्रेवल सड़क भी बनी हुई है। इसके बावजूद नया रास्ता खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
परमजीत कुलहरी ने ज्ञापन में स्थानीय विधायक के दबाव में एकतरफा कार्रवाई किए जाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि राजस्व मंडल के आदेश प्रभावी रहने तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाए और सभी पक्षों को सुनवाई का अवसर दिया जाए। प्रशासन की ओर से मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................