मोटरसाइकिल पर बरगद-पीपल के पौधे लेकर पर्यावरण महायज्ञ के लिए निकले शर्मा

Jul 27, 2026 - 18:06
 0
मोटरसाइकिल पर बरगद-पीपल के पौधे लेकर पर्यावरण महायज्ञ के लिए निकले  शर्मा

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) जब अधिकांश लोग पर्यावरण संरक्षण की बात केवल शब्दों तक सीमित रखते हैं, वहीं श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति, नारायणपुर के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने इसे अपने जीवन का संकल्प बना लिया है। उन्होंने अपने घर पर तैयार किए गए बरगद एवं पीपल के पौधों को मोटरसाइकिल पर रखकर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण के लिए रवाना होकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। संस्था द्वारा संचालित "पर्यावरण महायज्ञ" तथा "एक परिवार–तीन देववृक्ष" अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को कम से कम बरगद, पीपल और गूलर का एक-एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प दिलाना है। शर्मा का कहना है कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना ही सच्ची पर्यावरण सेवा है।
उन्होंने कहा कि यदि हर परिवार अपने घर पर कुछ पौधे तैयार कर स्वयं उनका रोपण और संरक्षण करे, तो आने वाले वर्षों में हमारा क्षेत्र फिर से हरा-भरा बन सकता है। बढ़ता तापमान, घटता भूजल स्तर और प्रदूषण जैसी चुनौतियों का सबसे सरल और प्रभावी समाधान अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनका संरक्षण है। समिति पिछले कई वर्षों से पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली धामेड़ा धाम गौशाला, खुमरेडी़ श्मशान घाट, भगुनी का बाग श्मशान घाट, पीली जोहडी श्मशान घाट, जगन्नाथ डूंगरी, सार्वजनिक स्थानों, सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में लगभग 5000 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और जनजागरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना विकसित करना है।
सुनील कुमार शर्मा ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि "अपने बच्चों के लिए धन-संपत्ति के साथ एक हरा-भरा भविष्य भी छोड़िए। इस वर्ष अपने परिवार के नाम कम से कम तीन देववृक्ष अवश्य लगाइए और उन्हें जीवित रखने का संकल्प लीजिए। आज का एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................