ई.पी. स्कूल की ऐतिहासिक 'विद्यार्थी चेतना रैली': देशभक्ति के नारों से गूंजा खैरथल

Jul 31, 2026 - 18:33
 0
ई.पी. स्कूल की ऐतिहासिक 'विद्यार्थी चेतना रैली': देशभक्ति के नारों से गूंजा खैरथल

खैरथल (हीरालाल भूरानी) शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण आज इंजीनियर पॉइंट स्कूल, खैरथल में देखने को मिला। विद्यालय द्वारा आयोजित "विद्यार्थी चेतना रैली" ने आज पूरे शहर को एकता और देशप्रेम के सूत्र में बांध दिया। इस विशाल रैली में लगभग 2000 विद्यार्थियों ने भाग लेकर यह संदेश दिया कि ग्रामीण अंचल के बच्चे भी देश का भविष्य संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
रैली का शुभारंभ  मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। इस अवसर पर आचार्य सेवक , डॉ. राजेश लालवानी , डॉ. रिंकू मेहता , लायन सुभाष गोयल , प्रहलाद गोयल  मुंबई वाले    
 सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रैली की शोभा बढ़ाने के लिए सरिस्का से विशेष साधन भी मंगवाए गए थे, जिन्हें देखकर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
हरी झंडी मिलते ही पूरे परिसर में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारे गूंज उठे। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर पूरे खैरथल मार्केट से होते हुए गुजरी। बच्चे अनुशासित कतारों में चलते 2000 बच्चों को देखकर हर कोई अभिभूत हो गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और डीजे पर बजती देशभक्ति धुनों पर बच्चे नाचते-गाते चल रहे थे। जगह-जगह व्यापारियों और नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्वागत किया और तालियों से उनका मनोबल बढ़ाया। पूरे शहर का माहौल देशमय हो गया।
विशाल रैली में विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में IIT-NIT/NEET में चयनित विद्यार्थियों, 12वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान, 10वीं कक्षा में 90% से ऊपर अंक लाने वाले होनहारों तथा 5वीं और 8वीं कक्षा में सभी विषयों में ए ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों के करकमलों से सम्मानित किया गया।
 इस अवसर पर आचार्य सेवक  ने अपने उद्बोधन में बच्चों में देशभक्ति की भावना भरते हुए कहा कि "विद्यार्थी जीवन ही राष्ट्र निर्माण की नींव है। अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी से ही आप अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।" उनके ओजस्वी विचारों को सुनकर पूरा प्रांगण तालियों से गूंज उठा।
लॉयन रिंकू मेहता  ने भी अपने प्रेरणादायक संबोधन में बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और कठिन परिश्रम से उसे प्राप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, लगन ही सबसे बड़ी कुंजी है।  खैरथल के पूर्व सी एम एच ओ डॉ. राजेश लालवानी  ने बच्चों को देशहित के लिए प्रेरित करते हुए अच्छी-अच्छी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि "शिक्षा केवल नौकरी के लिए नहीं, बल्कि समाज और देश की सेवा के लिए है। आप सभी देश के कर्णधार हैं, इसलिए अपने आचरण और व्यवहार से समाज में एक नई मिसाल कायम करें।"
 ई.पी. निदेशक आजाद चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस रैली और सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संस्कार जगाना है। उन्होंने कहा कि इंजीनियर पॉइंट स्कूल हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहेगा।
प्रधानाचार्य आचार्य राजेश कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और खैरथल वासियों का सराहनीय सहयोग रहा। इंजीनियर पॉइंट स्कूल परिवार सभी अतिथियों और सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है