महुवा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण: सहायक वाणिज्य कर अधिकारी के नेतृत्व में लगाए गए 101 पौधे

Jul 28, 2026 - 19:17
 0
महुवा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण: सहायक वाणिज्य कर अधिकारी के नेतृत्व में लगाए गए 101 पौधे

महुवा - अवधेश अवस्थी: राज्य सरकार के 'मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान: हरियालो राजस्थान - एक पेड़ मां के नाम' के अंतर्गत महुवा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। मंगलवार को सहायक वाणिज्य कर अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में राजकीय माध्यमिक विद्यालय समलैटी के खेल मैदान परिसर में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

101 पौधे रोपे, देखभाल की ली जिम्मेदारी इस अभियान के तहत वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय अधिवक्ताओं और ग्रामीणों ने मिलकर खेल मैदान परिसर में करीब 101 पौधे लगाए। इस अवसर पर सहायक वाणिज्य कर अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि, "वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना बेहद जरूरी है। पौधारोपण की सार्थकता तभी है जब हम लगाए गए पौधों को पूर्ण रूप से पनपने तक उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाएं।"

पौधों की हुई जिओ ट्रैकिंग पौधों को सुरक्षित रखने और उनके नियमित संरक्षण के लिए उपस्थित लोगों को पानी देने व देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अभियान की पारदर्शिता और मॉनिटरिंग के लिए लगाए गए सभी 101 पौधों की जिओ ट्रैकिंग (Geo-tagging) भी की गई।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद इस पौधारोपण कार्यक्रम में एडवोकेट ताराचंद गोयल, एडवोकेट पुरुषोत्तम अग्रवाल, अमित खंडेलवाल, विजेंद्र अग्रवाल, लिपिक रवि गुर्जर, जसवंत सिंह, गार्ड लखन लाल प्रजापत और ग्राम समलैटी के गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................