सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, टांके में फेंककर दी दर्दनाक मौत

Jun 18, 2026 - 18:53
 0
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, टांके में फेंककर दी दर्दनाक मौत

बाड़मेर (राजस्थान) सोशल मीडिया की चकाचौंध और अवैध संबंधों के जाल में फंसी एक महिला इन्फ्लूएंसर के खौफनाक चेहरे का पर्दाफाश हुआ है। बाड़मेर पुलिस ने 4 जून को लापता हुए एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसकी इन्फ्लूएंसर पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं वारदात में शामिल उसके प्रेमी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
​तलाश में निकले पति को रास्ते में घेरा, पिलाई शराब
​डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के अनुसार, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पत्नी ने पहले घर छोड़कर जाने का बहाना बनाया और अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। परेशान पति जब जालोर से अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए निकला, तो रास्ते में उसे पत्नी का प्रेमी मिल गया। आरोपी प्रेमी ने उसे झांसे में लिया और कहा कि वह उसे घर तक छोड़ देगा। इसके बाद आरोपी ने रास्ते में पति को जमकर शराब पिलाई।
​नशे में धुत कर 30 किमी दूर टांके में फेंका
​जब पति पूरी तरह नशे में धुत हो गया, तो आरोपी प्रेमी उसे अपनी टैक्सी में डालकर करीब 30 किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके में ले गया। वहां एक खेत में बने पानी के टांके (कुंड) में उसने बेधुंध हालत में पति को फेंक दिया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। वारदात को एक्सीडेंट या गुमशुदगी का रूप देने के लिए आरोपियों ने मृतक का मोबाइल और बैग वहीं पास में फेंक दिया और फरार हो गए।
​14 दिन बाद पुलिस ने खोला राज
​पति के अचानक लापता होने के बाद जब पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं, तो शक की सूई पत्नी और उसके प्रेमी पर आकर टिकी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 18 जून को दोनों को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी प्रेमी से मर्डर की इस पूरी साजिश और सबूतों को लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................