आगूचा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन; 15 मंदिरों को भेंट किए बेवाण

Jul 31, 2026 - 18:12
 0
आगूचा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन; 15 मंदिरों को भेंट किए बेवाण

आगूचा / भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) आगूचा स्थित प्रसिद्ध बाघ वाले बालाजी मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को विधि-विधान एवं हवन-पूजन के साथ भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान कर धर्म लाभ कमाया।

कथा के दौरान उदलियास (भीलवाड़ा) के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रकाश कृष्ण पारीक ने अपने मुखारविंद से संगीतमय कथा का वाचन किया। सात दिनों तक बही इस ज्ञान गंगा में गोते लगाते हुए अंतिम दिन भक्तों ने कथा के दिव्य विचारों को अपने जीवन व आचरण में उतारने का संकल्प लिया।

यह धार्मिक महोत्सव महंत 108 घनश्याम दास जी महाराज के पावन सौजन्य से आयोजित किया गया था। कथा समापन के अवसर पर आयोजक नंदलाल जांगिड़ द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए आगूचा ग्राम के सभी मंदिरों में 15 बेवाण भेंट किए गए। इस दौरान गांव के सभी मंदिर पूजारियों का साफा व माला पहनाकर भावभीना स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस धार्मिक आयोजन के समापन अवसर पर मुख्य रूप से  नंदलाल जांगिड़, लीला देवी जांगिड़, दिनेश जांगिड़, निर्मला जांगिड़ एवं प्रभु लाल जांगिड़, नारायण सिंह राठौड़, सांवर लाल कुमावत, कैलाश गुर्जर, शीला देवी वैष्णव, पंडित गणेश (भीलवाड़ा) सहित क्षेत्र के कई प्रमुख नागरिक एवं हजारों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है