राष्ट्रीय राजधानी में थमा छात्रों का उग्र प्रदर्शन: नीट पेपर लीक विवाद पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर खाली

Jul 25, 2026 - 18:52
 0
राष्ट्रीय राजधानी में थमा छात्रों का उग्र प्रदर्शन: नीट पेपर लीक विवाद पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर खाली

दिल्ली (अवधेश अवस्थी) दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में हो रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शनों का हंगामा शनिवार शाम को अंततः थम गया। जंतर मंतर से प्रदर्शनकारियों के हटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस द्वारा लोगों से धरना स्थल खाली करने की घोषणा के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कई महत्वपूर्ण स्टेशनों के एंट्री गेट खोल दिए हैं ताकि प्रदर्शनकारी आसानी से अपने घर वापस जा सकें। वहीं, सीजेपी की ओर धरना समाप्ती की घोषणा के साथ ही अब भीड़ अपने घर लौटने लगी है

जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट अब खोल दिए गए हैं। सेवा अपडेट के अनुसार, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट भी अब खोल दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने घोषणा की है कि प्रदर्शनकारियों और आम नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए मेट्रो सेवाएं खुली रहेंगी और विशेष व्यवस्था की गई है।

दिन में नीट पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए देशभर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। दिल्ली में हजारों छात्रों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया, जिसके कारण यातायात प्रतिबंध लगाए गए थे। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट-राजीव चौक गलियारे के कई मेट्रो स्टेशनों के गेट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए थे।

हालांकि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ के बाद अब स्थिति नियंत्रण में आने लगी है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखते हुए व्यवस्थित तरीके से क्षेत्र खाली करने की अपील की है। मेट्रो सेवाएं, जो विरोध के चरम समय में आंशिक रूप से प्रभावित हुई थीं, अब बहाल कर दी गई हैं। प्रदर्शन स्थल से निकलने वाले लोगों के लिए निश्शुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि छात्रों और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी को ध्यान में रखकर मेट्रो गेट खोलने और सेवाएं जारी रखने का फैसला लिया गया है। येलो और वॉयलेट लाइन पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं ताकि भीड़ को संभाला जा सके।

शाम ढलने के साथ ही जंतर मंतर क्षेत्र सामान्य होने लगा है। पुलिस की भारी तैनाती के बीच कोई अनहोनी घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। दिल्ली सरकार और डीएमआरसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिकारियों के साथ सहयोग करें और सार्वजनिक परिवहन का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................