शादाब अरहान बने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

Jul 28, 2026 - 18:49
 0
शादाब अरहान बने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

अंता (शफीक मंसूरी ) मांगरोल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं अंता मांगरोल विधानसभा के लाड़ले विधायक प्रमोद जैन भाया जी की सहमति से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ने मांगरोल के युवा नेता शादाब अरहान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर जारी सूची में शादाब अरहान का नाम शामिल होने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए शादाब अरहान ने कहा कि वे खेल प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को खेलों से जोड़ने, ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और खिलाड़ियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे। खेलों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शादाब अरहान लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और युवाओं में लोकप्रिय हैं। उनकी नियुक्ति से खेल प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी और जिले के खिलाड़ियों को लाभ होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................